मुंबई (मिड-डे)। मुंबई की डी बी मार्ग पुलिस एक 20 वर्षीय महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म और उसे ब्लैकमेल करने के लिए कोलकाता के एक 25 वर्षीय युवक की तलाश कर रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने पहले सोशल मीडिया पर उससे दोस्ती की और जब उसे पता चला कि वह कुछ दिन पहले किसी दूसरे व्यक्ति के साथ सगाई की है, तो वह उसे धमकाने लगा। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने मानसिक और यौन उत्पीड़न भी किया। पिछले हफ्ते, उसने शहर के एक होटल में महिला के साथ कथित तौर रूप से दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह मुंबई छोड़कर चली गई।शर्मनाक बात यह है कि इस घिनौनी घटना के दौरान, आरोपी ने महिला के मंगेतर को वीडियो कॉल भी किया।
कोलकाता भेजी गई पुलिस की एक टीम
बाद में महिला ने इस वीभत्स घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए कोलकाता में एक टीम भेजी गई है। हमारी जांच जारी है।' इसके बाद एक अन्य मामले में दहिसर पुलिस ने बोरीवली ईस्ट में रहने वाले एक 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसपर अपनी चार साल की भतीजी का यौन शोषण करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने उस वक्त अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की जब घर पर कोई नहीं था, बच्ची के माता पिता काम के लिए शहर से दूर गए थे।
कलयुगी पिता दो साल तक करता रहा बेटी के साथ दुष्कर्म
अस्पताल में डॉक्टरों ने दी पुलिस के पास जाने की सलाह
बच्ची की मां को यौन शोषण की घटना के बारे में तब पता चला जब उसकी बेटी ने उसके प्राइवेट पार्ट के आसपास जलने की शिकायत की, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने महिला को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आईपीसी और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा चलाया जा रहा है।
Crime News inextlive from Crime News Desk