नगर निगम परिसर में स्वच्छ भारत मुहिम के तहत शुरु हुआ काइट फेस्टिवल

रंगोली प्रतियोगिता में ग्रीन-क्लीन बरेली का संदेश देती पतंगों ने किया अटै्रक्ट

BAREILLY:

शहर को साफ रखने और हरा भरा बनाने के लिए जनता को अवेयर करने की मुहिम अब पतंगों की उड़ान पर सवार है। लेकिन आसमां को नापने से पहले रंग बिरंगी खूबसूरत पतंगों ने जमीन पर उतरकर लोगों में ग्रीन-क्लीन बरेली की अलख जगाई। फाल्गुन मास की खिली धूप में नगर निगम होली से दो हफ्ते पहले ही रंगों से सराबोर हो गया। स्वच्छ भारत मिशन को प्रमोट करने के लिए नगर निगम और यूथ डेवलेपमेंट वेलफेयर पीस सोसाइटी की ओर से काइट फेस्टिवल का 9 व 10 मार्च को आयोजन कराया जा रहा। टयूजडे को इसी फेस्टिवल के तहत निगम के परिसर में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें रंग बिरंगी पतंगों की रंगोली सजाई गई।

फरियादी नहीं कद्रदान जुटे

आमतौर पर निगम में सफाई, पानी, सड़क व नाले से जुड़ी समस्याओं के लिए ही फरियादी जुटते हैं। लेकिन ट्यूजडे को अनोखा ही नजारा था। रंगोली प्रतियोगिता के चलते निगम परिसर में हर तरफ स्वच्छता और हरियाली का संदेश दे रही रंग बिरंगी पतंगों की रंगोली सजी हुई थी। इस प्रतियोगिता में स्कूल कॉलेज ही नहीं बल्कि कई संस्थाओं से युवाओं ने भागीदारी की। वहीं रंगोली प्रतियोगिता को देखने दर्जनों लोग उमड़ पड़े और पार्टिसिपेंट्स की मेहनत काे सराहा।

आज जुटेंगे पतंगबाज

रंगोली प्रतियोगिता में कस्तूरबा नगर निगम ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज की स्टूडेंट्स ने भी भागीदारी की। पार्टिसिपेंट्स ने 'सफाई में भलाई', 'स्वच्छ भारत सशक्त भारत' और 'इफ वी वांट ग्रीन बरेली, सेव ट्रीज फैमिली' जैसे स्लोगन वाली मेसेज से लोगों को शहर को साफ सुथरा व हरा भरा बनाने की अपील की। इस मौके पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन हुआ। मेयर डॉ। आईएस तोमर व नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव समेत पार्षदों ने रंगोली प्रतियोगिता देखी। प्रतियोगिता के विनर्स वेडनसडे सुबह काइट फेस्टिवल के इनॉग्रेशन में सम्मानित किए जाएंगे। वहीं देश भर के धुरंधर पतंगबाज दो दिन पेंच लड़ाकर अपनी पतंगबाजी का लोहा मनवाएंगे।