बदल जाएगा आधे से अधिक शहरियों का एड्रेस

वोटर आईडी कार्ड सहित सभी पहचान पत्रों में कराना होगा परिवर्तन

ALLAHABAD: नगर निकाय चुनाव के लिए हुए परिसीमन से चुनाव की तैयारी में जुटे भावी प्रत्याशियों की गणित तो फेल हुई ही अब शहर के 80 वार्डो में रहने वाले लाखों लोगों का एड्रेस भी बदलने वाला है। ऐसा इस लिए होगा, क्योंकि एक दो को छोड़ लगभग सभी वार्डो के नंबर फिर बदल गए हैं।

वार्ड उतने ही पर क्षेत्र बदले

सरकार के आदेश पर निकाय चुनाव के लिए नगर निगम एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा कराए गए परिसीमन में शहर के 80 वार्डो की संख्या में कोई बढ़त नहीं हुई। लेकिन, वार्डो के क्षेत्र में काफी बदलाव हुए हैं। जैसे वर्ष 2012 के नगर निकाय चुनाव के बाद साल 2017 तक अशोक नगर वार्ड में जो हिस्सा था अब उसका अधिकांश एरिया राजापुर में शामिल कर दिया गया है, यानी अशोक नगर वार्ड के काफी लोग अब राजापुर वार्ड के निवासी हो गए हैं।

सभी होंगे इससे काफी परेशान

अब करीब सभी 80 वार्ड के लाखों लोगों को नए वार्ड के अनुसार वोटर आईडी, राशन कार्ड में भी वार्ड का नंबर बदलवाना पड़ेगा। हालात को देखते हुए यह कहना गलत न होगा कि इस बदला के लिए लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना लोगों को आधार कार्ड में वार्ड नंबर परिवर्तन कराने में होगी। हालांकि अभी नगर निगम एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा जो परिसीमन सूची तैयारी की गई है, उस पर गवर्नमेंट द्वारा 31 अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई हैं। 31 अगस्त के बाद आपत्तियों का निस्तारण होगा।

आनलाइन कर सकते हैं अपडेट

ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट करने के लिए बनाई गई वेबसाइट को आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल के नाम से जाना जाता है। ऑनलाइन इस अपडेशन के लिए उस मोबाइल नंबर होना जरूरी है, जिसे आप ने आधार नंबर से रजिस्टर्ड कराया है। क्योंकि अपडेट के समय मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी भेजा जाएगा। यदि वह मोबाइल नंबर नहीं है तुरंत आधार इनरोलमेंट सेंटर से अपडेट करवा लें। भारतीय नागिरक नाम, पता, जेंडर, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस को ही ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। किसी अन्य बदलाव के लिए आपको आधार इनरोलमेंट/ अपडेट सेंटर जाना पड़ेगा।

वार्ड नंबर वार्ड नाम पहले अब

1. सुलेमसरांय सुलेमसरांय

2. सादियाबाद राजापुर

3. जयंतीपुर अशोक नगर

4. राजापुर जयंतीपुर

5. मम्फोर्डगंज इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र

6 अशोक नगर हरवारा

7 ईश्वर शरन आश्रम चक रघुनाथ

8 नीम सराय म्योराबाद

9 शिवकुटी मलाकराज

10 सिविल लाइन-प्रथम सादियाबाद

11 काजीपुर जहांगीराबाद

12 मलाकराज सलोरी

13 हरवारा सिविल लाइंस प्रथम

14 एलनगंज कृष्णा नगर

15 हिम्मतगंज विश्वविद्यालय क्षेत्र

16 चक निरातुल मधवापुर

17 न्याय मार्ग क्षेत्र चकिया

18 इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र फाफामऊ

19 मुंडेरा बाघम्बरी हाउसिंग स्कीम

20 झूलेलाल नगर मम्फोर्डगंज

21 फाफामऊ शिवकुटी

22 नया कटरा गंगानगर

23 कृष्णा नगर अलोपीबाग

24 मधवापुर आजाद स्क्वायर

25 भारद्वाजपुरम ट्रांसपोर्ट नगर

26 गोविंदपुर मुंडेरा

27 म्योराबाद हिम्मतगंज

28 विश्वविद्यालय क्षेत्र चक निरातुल

29 ट्रांसपोर्ट नगर सिविल लाइंस द्वितीय

30 तेलियरगंज चक दोंदी

31 मेडिकल कॉलेज क्षेत्र- नीम सरांय

32 गंगा नगर तेलियरगंज

33 चकिया काजीपुर

34 मिनहाजपुर मेंहदौरी

35 ओमप्रकाश सभासद नगर - एलनगंज

36 जहांगीराबाद झूले लाल नगर

37 बाघम्बरी हाउसिंग स्कीम- कटरा

38. कर्नलगंज कर्नलगंज

39 मेंहदौरी पूरा पड़ाइन

40 बेनीगंज मुट्ठीगंज भाग-1

41 नई बस्ती न्यायमार्ग क्षेत्र

42 चकदोंदी भारद्वाजपुरम

43 कटरा सरांय गढ़ी

44 पूरा पड़ाइन ओमप्रकाश सभासद नगर-भाग 1

45 सिविल लाइंस द्वितीय- ओमप्रकाश सभासद नगर-भाग 2

46 चक भटाई गोविंदपुर

47 आजाद स्क्वायर खलासी लाइन

48 चांदपुर सलोरी तुलसीपुर

49 प्रीतम नगर दरियाबाद भाग-2

50 चक रघुनाथ नई बस्ती

51 कटघर दारागंज

52 करैलाबाग प्रयागघाट

53 अलोपीबाग न्यू कटरा

54 सलोरी प्रीतमनगर

55 चौखंडी बेनीगंज

56 बक्सी खुर्द दरियाबाद भाग-1

57 सरांय गढ़ी मोहत्सिमगंज

58 दरियाबाद भाग-2 चक भटाई

59 दारागंज मेडिकल कॉलेज क्षेत्र

60 मुट्टीगंज भाग-1 मुट्ठीगंज भाग-2

61 खलासी लाइन सदियापुर

62 मीरापुर मालवीयनगर

63 शाहगंज करैलाबाग

64 पूरा मनोहर दास बहादुरगंज

65 दरियाबाद भाग-1 मीरापुर

66 मोहत्सिमगंज शाहगंज

67 रामबाग सुल्तानपुर भांवा

68 मुट्ठीगंज भाग-2 मिनहाजपुर

69 सदियापुर पूरा मनोहर दास

70 तुलसीपुर अटाला

71 नारायण सिंह नगर नारायण सिंह नगर

72 सुल्तानपुर भावा अतरसुईया

73 मालवीय नगर चौखंडी

74 बहादुरगंज बक्सी खुर्द

75 मीरगंज बक्शी बाजार

76 करैली मीरगंज

77 बक्शी बाजार गुरु तेग बहादुर नगर

78 अटाला करैलाबाग भाग-2

79 अतरसुईया दायराशाह अजमल

80 दायराशाह अजमल करेली

मेरे हिसाब से ये परिसीमन है ही नहीं, क्योंकि वार्डो की संख्या में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। बस नए क्षेत्र को शामिल नहीं किया गया है। पुराने वार्ड के क्षेत्रों में ही आबादी को समायोजित किया गया है। इसलिए ये परिसीमन नहीं बल्कि समायोजन है।

शिवसेवक सिंह

निवर्तमान पार्षद, भारद्वाजपुरम

परिसीमन को लेकर अभी नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही परिसीमन फाइनल होगा। आबादी के अनुसार वार्डो का परिसीमन किया गया है।

हरिकेश चौरसिया

नगर आयुक्त, नगर निगम