- नगर निगम के पास नहीं है कोई समाधान

- हर साल नालों की सफाई पर होता है करोड़ रुपया खर्च

मेरठ। बेगमपुल शहर का सबसे पॉश इलाकों में आता है। यहां का बाजार शहर के सबसे अच्छे बाजार में गिना जाता है। बावजूद इसके बेगमपुल पर बारिश के दिनों में जलभराव हो जाता है। जिसके कारण लोगों को खासी समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन न तो नगर निगम और न ही कैंट बोर्ड इस ओर ध्यान नहीं देता है। दरअसल में इसमें कुछ हिस्सा नगर निगम के पास और कुछ हिस्सा कैंट बोर्ड के पास है।

स्थिति जस की तस

नगर निगम नालों की सफाई पर करोड़ों रुपया खर्च करता है बावजूद इसके मानसून में शहर के सबसे पॉश एरिया बेगमपुल पर जलभराव हो जाता है।

अनेक बार कर चुके हैं प्रदर्शन

जलभराव की समस्या से निजात के लिए अनेक बार लोग नगर निगम में धरना व प्रदर्शन कर चुके हैं। यही नहीं स्थानीय पार्षद भी बोर्ड बैठक में नाला सफाई को लेकर अनेक बार हंगामा कर चुके हैं। लेकिन फिर भी नगर निगम के अधिकारियों की आंखें नहीं खुलती हैं।

नाला सफाई तो होनी चाहिए। नगर निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान ही नहीं देते हैं। बारिश में जलभराव के कारण खासी परेशानी होती है।

-प्रदीप

जलभराव की समस्या तो हर बार होती है। जब भी बारिश होती है तब ही पानी भर जाता है। पानी की निकासी होने में कई दिन लग जाते हैं।

-सोनू

नगर निगम से अनेक बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन नगर निगम के अधिकारी है कि सुनने को तैयार ही नहीं। अब तो कहना ही छोड़ दिया है।

-सोना देवी

नाले की सफाई बहुत दिन पहले हुई थी। नाले की गंदगी वहीं पर छोड़ दी थी। जोकि दोबारा से नाले में पहुंच गई। जलभराव तो इस बार भी होगा।

-चिंरजीं लाल

नाला सफाई कराई जा रही है। नाला सफाई का निरीक्षण किया जा रहा है। सिल्ट को तुरंत उठाया जा रहा है। जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

-डॉ। कुंवर सेन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी