-एक साल का एरियर और मौजूदा साल के टैक्स में बढ़ोतरी

-15 से 20 परसेंट की बढ़ोतरी के बाद भेजा जा रहा है नोटिस

kanpur@inext.co.in

KANPUR : नगर निगम ने हाउस टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है। हाउस टैक्स के बकाया लोगों के पास नोटिस भी भेजे जा रहे हैं। इसमें खास बात यह है कि साल ख्0क्भ्-क्म् का हाउस टैक्स देने वालों को इस साल ख्0क्म्-क्7 के हाउस टैक्स के साथ पिछले साल का एरियर भी देना होगा। नगर निगम ने चोरी छिपे हाउस टैक्स में बढ़ोत्तरी कर लोगों को नोटिस भी जारी कर दिए हैं। शासन से आए आदेश के बाद यह फैसला लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि हर दो साल में नगर निगम हाउस टैक्स में बढ़ोत्तरी कर सकता है। वहीं नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि हाउस टैक्स में नौ साल से कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। इस बार टैक्स को रिवाइज किया गया है, जिसके बाद लोगों को नोटिस भेजा जा रहा है।

क्8,000 लोग नहीं दे रहे टैक्स

नगर निगम ने बिलिंग को बढ़ाने के लिए डिमांड सर्वे कराया था। जिससे पिछले कई सालों में वो लोग चिन्हित किए गए जो टैक्स नहीं दे रहे थे। डिमांड सर्वे में क्8,000 ऐसे लोग चिन्हित किए गए हैं, जो टैक्स नहीं दे रहे हैं। वहीं इसी सर्वे के आधार पर ऐसे लोगों का भी सर्वे किया गया है जिन्होंने लैंडयूज चेंज कर लिया है, लेकिन नगर निगम में लैंडयूज चेंज नहीं कराया है। ऐसे लोगों को कंप्यूटर में फीडिंग के बाद नोटिस दिया जा रहा है। नोटिस पर आपत्ति के लिए उन्हें एक महीने का समय दिया जा रहा है।