Meerut। नगर निगम इन दिनों एक ठेकेदार पर मेहरबान है। स्टे खारिज होने के बाद भी नगर निगम ने ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ठेकेदार ने बिना अनुमति शहर में कई गुना यूनीपोल लगा रखे हैं।

यह है मामला

नगर निगम ने 2014 में अनुमति से अधिक यूनीपोल लगाने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की थी। कार्रवाई के खिलाफ ठेकेदार कोर्ट चला गया था। कोर्ट के ठेकेदार के पक्ष में निगम के आदेश के खिलाफ स्टे दे दिया था।

लगा दिए 100 से अधिक यूनीपोल

नगर निगम से ठेकेदार को 25 यूनीपोल लगाने की अनुमति दी थी। लेकिन ठेकेदार ने शहर में 100 से अधिक यूनीपोल लगा दिए। यही नहीं ठेकेदार में शहर में होर्डिग का भी जाल बिछा दिया। लेकिन नगर निगम उसके खिलाफ आजतक कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है।

ठेकेदार के खिलाफ अधिक यूनीपोल लगाने पर नोटिस जारी कर रखा था। संपत्ति अधिकारी को वसूली के भी आदेश दे रखे हैं। अनियमितता किसी प्रकार की बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीकेएस कुशवाहा, नगर आयुक्त

स्टे खारिज होने का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है संबंधित अधिकारी से बात कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। अनुमति से अधिक यूनीपोल लगाने पर ठेकेदार से वसूली भी की जाएगी।

हरिकांत अहलूवालिया, महापौर