नगर निगम ने इस साल तय किए कई टारगेट

एक साल से अधिक समय से चल रहा है प्रयास

Meerut। शहर को गंदगी से निजात दिलाने के लिए नगर निगम शहरवासियों को कई तोहफे देगा। इसके तहत निगम ने टारगेट तय किए हैं। नए साल में निगम कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शुरू करेगा।

यह है वह प्रोजेक्ट

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

कूड़ा निस्तारण प्लांट

25 बजारों में रात्रि सफाई

सफाई कर्मचारियों की बॉयोमेट्रिक हाजिरी

डलावघरों का स्थानांतरण करना

सिटीजन चार्टर लागू होना

एक साल की लेटलतीफी

कई प्रस्ताव पास, नतीजा सिफर

नगर निगम ने इस साल जिन प्रोजेक्ट को शुरू करने का टारगेट बनाया है। इनमें से कूड़ा निस्तारण प्लांट, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन , सफाई कर्मचारियों की बॉयोमेट्रिक हाजिरी, डलावघरों का स्थानांतरण पिछली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हो गए थे। कंपनियों से अनुबंध भी कर लिया गया था। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही की वजह से ये शुरू नहीं हो सके।

इस साल हम कई प्रोजेक्ट को शुरू करेंगे। इन प्रोजेक्ट के शुरू होने से गंदगी से बहुत बड़ी राहत मिलेगी। कंपनियों से अनुबंध हो चुका है। तीन से छह माह के अंदर ये सभी प्रोजेक्ट शुरू हो जाएंगे।

मनोज कुमार चौहान, नगर आयुक्त