-नगर विकास सचिव ने हटाने के जारी किए निर्देश

-अलकरीम अवैध निर्माण कराने पर पटवारी भी नपे

Meerut : 13 वित्त आयोग में खरीदारी में भ्रष्टाचार करने के आरोप में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। प्रेम सिंह पर गाज गिर गई है। नगर विकास सचिव ने तत्काल हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अभी उन्हें कहीं पर अटैच नहीं किया गया है। वहीं अलकरीम होटल का अवैध निर्माण कराने के आरोप पटवारी को सस्पेंड कर दिया है। नगर आयुक्त की शिकायत पर दोनो पर गाज गिरी है।

ये थे भ्रष्टाचार के आरोप

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। प्रेम सिंह पर 13 वें वित्त आयोग में हुई खरीददारी में भ्रष्टाचार करने का आरोप था। शासन ने इस पर जांच भी बैठाई थी। इसके अलाव हाल में तीन गुने दामों पर खरीदे गए 800 डस्टबीन में भ्रष्टाचार करने का आरोप था। हाल ही में इसके चलते नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह ने क्रय समिति से हटाया गया था।

बहुत दिनो से चल रही थी तनातनी

नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह और नगर स्वास्थ्य अधिकारी में काफी समय ये तनातनी चल रही थी। नगर आयुक्त और स्वास्थ्य अधिकारी में नगर निगम में झड़प तक हुई। इसी के चलते नगर आयुक्त ने नगर विकास सचिव एसपी सिंह से शिकायत की थी।

पटवारी सस्पेंड

अलकरीम होटल और परतापुर सहित अनेक क्षेत्र में 2008 से 2010 में अवैध निर्माण कराने के आरोप में पटवारी कुंवर पाल को सस्पेंड कर दिया है। मुख्य मामला अलकरीम पर अवैध निर्माण कराना है। जिसको हटाने को लेकर नगर निगम काफी जद्दोजहद में लगा हुआ है। विरोध के चलते निगम अवैध निर्माण को हटवा नहीं पा रहा है।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी की भ्रष्टाचार करने की शिकायत काफी समय से मिल रही थी। 13 वी वित्त आयोग में हुई खरीदारी और हाल में डस्टबीन खरीद में भी अनियमितता बरतने की शिकायत थी। शासन को इसकी जानकारी दी गई थी, जिसको लेकर शुक्रवार को नगर विकास सचिव एसपी सिंह ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को हटाने के आदेश दिए हैं।

उमेश प्रताप सिंह, नगर आयुक्त, नगर निगम