-रात आठ बजे मिल से निकला था मजदूर

-सुबह कुएं में बॉडी मिली तो मचा हड़कंप

KAUSHAMBI (6Dec JNN): कोखराज पुलिस स्टेशन एरिया में बदमाशों ने एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। उसके बाद उसकी बॉडी ठिकाने लगाने के लिए कुएं में फेंक दी। शनिवार की सुबह जब बॉडी गांव वालों ने देखी तो वहां पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बॉडी को कब्जे में लिया और बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

¨सघिया निवासी लालता (ब्ख्) पुत्र झुरीलाल भरवारी के मोहित रस्तोगी की मैदा मिल में काम करता था। लालता तीन बजे काम पर जाता था और रात में करीब आठ बजे वापस आता था। शुक्रवार को काम पर लालता निकला, लेकिन घर नहीं आया। परिजनों ने सोचा कि काम अधिक होने के कारण लालता नहीं लौटा। सुबह लालता की पत्नी खाना लेकर मिल गई तो उसे बताया गया कि वह रात आठ बजे ही चला गया था। इतना सुनते ही वह परेशान हो गई। वह वापस घर चली आई। इसी दौरान गांव के ही लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति का खेत में कपड़ा, जूता पड़ा हुआ है। सूचना पर लालता की पत्नी व उसकी बेटियां भागकर मौके पर पहुंची। कपड़ा व जूता लालता का था। बगल में खून पड़ा था। घटनास्थल से साफ पता चल रहा था कि किसी को मारकर घसीटा गया है। ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की तो एक अरहर के खेत से लालता की साइकिल भी बरामद हो गई। खून के धब्बों के जरिए ग्रामीण एक गैस एजेंसी गोदाम के बगल में स्थित जर्जर कुएं तक पहुंचे। कुएं में झांक कर देखा तो लालता का शव पड़ा था। मौके पर पहुंचे एसओ कोखराज जेपी यादव ने शव को बाहर निकलवाया। लालता को बेरहमी से मारा गया था। गले, जांघ व कमर में धारदार हथियार से प्रहार किया गया था। एसपी रतनकांत पांडेय ने भी मौका-मुआयना किया। जांच पड़ताल के लिए डॉग स्कवायड टीम पहुंची। खोजी कुत्ता घटनास्थल से सीधे गांव की ओर भागा। पुलिस को शक है कि गांव के ही किसी व्यक्ति ने घटना अंजाम दी है।