यह था मामला
छह अक्टूबर को नीचा सद्दीक नगर लिसाड़ी गेट में डेयरी संचालक इकबाल के पुत्र आफान की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। साथ ही आफान के भाई नौमान को घायल कर दिया गया था। जिसमें आफान के भाई नौमान की ओर से पांच लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें नीचा सद्दीक नगर का दिलशाद पुत्र हाजी बाबू इसका भाई शाहआलम, ऊंचा सद्दीक नगर का शहजाद पुत्र इस्लाम, घंटे वाली गली फिरोजनगर का साजिद पुत्र यासीन और गूलर वाली गली का आकिब पुत्र अलताफ शामिल थे.

ये गिरफ्तार किए गए
पुलिस ने इन पांच आरोपियों में से दिलशाद, शाहआलम और आकिब को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से दो तमंचों के साथ चार कारतूस, एक पिस्टल के साथ पांच कारतूस व दो छुरे, जिनसे कत्ल किया गया था बरामद किए गए। पुलिस ने इनको एरिया के टंकी तिराहे से गिरफ्तार दिखाया। पुलिस के अनुसार दिलशाद, शाहआलम और आकिब पर करीब आधा-आधा दर्जन केस हैं। आरोपियों पर गौकशी का भी आरोप है। एक महीने पहले दिलशाद की मांस से भरी गाड़ी पकड़ी गई थी। जिसमें नौमान पर मुखबिरी का आरोप लगा था.

पुलिस बोली
पुलिस की कहानी कुछ इस तरह है। मृतक आफान के आरोपी दिलशाद पर पैसे थे। जब दिलशाद से पैसे मांगे गए तो उसने गाली गलौच कर दी और उसका कत्ल कर दिया गया। आरोपी पक्ष पर कई मुकदमे दर्ज हैं। जो गुंडागर्दी करते रहते हैं। शाहआलम पर तो उसका अपना लाइसेंसी हथियार है। वह पशुओं का व्यापार करता है। इसकी पिस्टल भी पुलिस ने कब्जे में ले ली। इसके लाइसेंस को भी निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी.

"आरोपी गुंडागर्दी करते रहते हैं। इन लोगों ने डेयरी संचालक के बेटे आफान की हत्या कर दी थी। विवाद पैसों के लेनदेन का था। जिसके चलते हत्या की गई। अभी दो आरोपी फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है."
- ओंकार सिंह, एसएसपी