यमुना पुल के नीचे फेंक गए शव, तेजाब से जल गए थे शरीर के अन्य हिस्से भी

धारदार हथियार से किए गए थे कई जख्म, पुलिस के प्रयास के बावजूद नहीं हो सकी शिनाख्त

<यमुना पुल के नीचे फेंक गए शव, तेजाब से जल गए थे शरीर के अन्य हिस्से भी

धारदार हथियार से किए गए थे कई जख्म, पुलिस के प्रयास के बावजूद नहीं हो सकी शिनाख्त

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: नैनी थाना क्षेत्र में नए यमुना पुल के नीचे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। डेड बॉडी पर चोट के गंभीर निशान थे। यही नहीं युवक की पहचान छुपाने के उदेश्य उसका चेहरा तेजाब से जला दिया गया था। तेजाब के छींटे से शरीर के अन्य हिस्से भी झुलस गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यात्रियों ने देखी डेड बॉडी

नए यमुना पुल के नीचे फेंके शव को देख गुरुवार सुबह उधर से गुजर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते पुल के नीचे लोगों की भीड़ लग गई। कातिलों ने पहचान मिटाने के लिए तेजाब डालकर युवक के चेहरे को जला दिया था। तेजाब पड़ने से उसके बदन पर भी छाले पड़ गए थे। चेहरा बिल्कुल पहचान में नहीं आ रहा था। पुलिस की मानें तो युवक की अनुमानित उम्र फ्भ् वर्ष है। उसके शरीर और गले पर चोट के कई निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि किसी धारदार हथियार से युवक की हत्या की गई है। युवक ने हरे रंग की शर्ट व नीले रंग की जींस पहन रखी थी। शव करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। काफी प्रयास के बाद भी जब शिनाख्त नहीं हो पाई तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।