JAMSHEDPUR: सोमवार की संध्या सिदगोड़ा थाना अंतर्गत रिक्रिऐशन क्लब के पास नामदा बस्ती निवासी अनमोल सिंह 22 वर्ष को बारीडीह निवासी आनंद कुमार ठाकुर ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनमोल सिंह को आनन-फानन में टीनप्लेट अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक अनमोल के चाचा सह मानगो गुरूद्वारा के चेयरमेन कुलविंदर सिंह पन्नू समेत सिख समाज के दर्जनों लोग सिदगोड़ा थाना पहुंच कर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सिटी एसपी, डीएसपी व कई थानों के थानेदार पहुंचे। सिख समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच पुलिस ने चाकू मारने के आरोपित बारीडीह निवासी आनंद कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।

मंगलवार को जन्मदिन था

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अनमोल सिंह का जन्मदिन मंगलवार को था। वह जन्मदिन की तैयारी में जुटा था। सोमवार को बारीडीह निवासी अनमोल सिंह के दोस्त रोहित सिंह घर गया था। शाम को अनमोल सिंह अपने दोस्त राहुल सिंह को छोड़ने के लिए मोटरसाइकिल से बारीडीह जा रहे थे। रास्ते में दो लोगों के बीच हो रहे झगड़ा को छुड़ाने गये जहां चाकू से गोद दिए गए। जानकारी मिलते ही परिजन के अलावा मानगो गुरूद्वारा के चेयरमैन कुलविंदर सिंह पन्नू समेत समाज के दर्जनों लोग आरोपितों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने का सपना लिए अनमोल इस दुनिया से विदा हो गए।