-अवैध संबंध में हत्या का शक, पुलिस ने एक युवक को लिया हिरासत में

bareilly@inext.co.in
BAREILLY: कैंट थाना अंतर्गत ग्रास मंडी नकटिया में रोडवेज कंडक्टर की घर के अंदर नग्न अवस्था में लाश मिली है। उसके मुंह से खून निकल रहा था। वह अपने परिवार से अलग अकेला रहता था। कंडक्टर की अवैध संबंध में हत्या की गई है। उसकी लाश दो दिन पुरानी बताई जा रही है। उसकी हत्या किस तरह से की गई, इसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। युवक का अपने भाइयों से भी विवाद चल रहा था।

पिछले गेट से आया हत्यारा

40 वर्षीय किशनलाल उर्फ मुन्ना, रोडवेज में कंडक्टर है। वह बरेली डिपो में पोस्टेड है। उसके दो भाई हैं, जिसमें एक भाई सुशील आर्मी से रिटायर्ड है और दूसरा भाई राकेश मुरादाबाद में प्राइवेट जॉब करता है। मुन्ना ग्रास मंडी में रहता है। उसकी शादी नहीं हुई है। उसके भाई अलग मकान में रहते हैं। वेडनसडे शाम को पता चला कि मुन्ना दिखाई नहीं दे रहा है और उसका घर बंद है। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो उसकी लाश बेड पर पड़ी हुई थी। उसका मेन गेट अंदर से बंद था लेकिन पिछला गेट बाहर से बंद था। गेट पर कुंडी लगी थी। उसका एक महिला से अवैध संबंध माना जा रहा था। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है।