-बाजरे के खेत में मिला खून से लथपथ शव

BAREILLY: बरेली में एक के बाद एक ताबड़तोड़ मर्डर की वारदातें हो रही हैं। पिछले 5 दिनों में सिपाही, दो महिलाओं समेत 4 लोगों की हत्या कर दी गई है। सैटरडे दिनदहाड़े अलीगंज थाना के गैनी में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला खेत पर शौच के लिए निकली थी। महिला के पेट में गोली मारी गई है। परिजनों ने रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, लेकिन पुलिस जांच में हत्यारे कोई घर का ही हो सकता है। एसएसपी मुनिराज जी ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की।

एक किलोमीटर दूर मिला शव

23 वर्षीय विनीता पुत्री छोटेलाल सैटरडे सुबह करीब 10 बजे शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह कई घंटे बाद भी नहीं लौटी., जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की तो दोपहर करीब पौने 2 बजे उसका शव गांव से एक किलोमीटर दूर बाजरे के खेत में पड़ा मिला। उसके पेट में गोली मारी गई थी। पुलिस जांच में आया कि विनीता का भाई तालीवर गांव की ही एक लड़की के रेप के आरोप में 4 वर्ष से जेल में बंद है। इस बात को लेकर दोनों परिवार में रंजिश चल रही है। विनीता के परिजनों का आरोप है कि उसी लड़की के पिता व भाइयों ने मिलकर हत्या की है। पुलिस नामजद तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है।