-बेटी को लेकर पानीपत में प्रेमी के साथ रह रही थी

-मायके वालों ने पहले उत्पीड़न फिर दहेज हत्या का दर्ज कराया था मुकदमा

-निगोही क्षेत्र की रहने वाली है महिला, पुलिस ने प्रेमी के साथ खोज निकाला

<-बेटी को लेकर पानीपत में प्रेमी के साथ रह रही थी

-मायके वालों ने पहले उत्पीड़न फिर दहेज हत्या का दर्ज कराया था मुकदमा

-निगोही क्षेत्र की रहने वाली है महिला, पुलिस ने प्रेमी के साथ खोज निकाला

BAREILLY BAREILLY :

फरीदपुर की एक महिला बेटी के साथ ससुराल से गायब हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने छानबीन की तो महिला की लोकेशन पानीपत में मिली। वहां वह प्रेमी के साथ पत्नी की तरह रह रही थी। वह एक बेटे को भी जन्म दे चुकी थी। पुलिस पानीपत से महिला, प्रेमी व उसके बच्चों को लेकर कोतवाली ले आई है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

ख्00म् में हुइर् थी शादी

फरीदपुर के गांव रायपुर हंस निवासी एक युवक की शादी वर्ष ख्00म् में निगोही थाना के गांव की युवती से हुई थी। शादी के बाद महिला ने ससुराल वालों से झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके चार माह बाद महिला ख्क् अप्रैल ख्0क्7 को अचानक बेटी को लेकर गायब हो गई। महिला के मायके वालों ने पति पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कोर्ट के आदेश पर फरीदपुर पुलिस ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले की विवेचना सीओ को सौंपी गई थी। सीओ ने मामला अपहरण का मानते ही स्थानीय पुलिस को जांच सौंपी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने जब महिला की लोकेशन निकाली तो वह हरियाणा पानीपत में मिली। इसके बाद फरीदपुर पुलिस ने महिला को पानीपत के थाना मतलोढ़ा गांव भालसी से हिरासत में ले लिया। महिला वहां प्रेमी शिवकुमार के साथ रह रही थी। उसके पास एक बेटी के साथ एक बेटा भी है। पुलिस महिला को उसके बच्चों व प्रेमी के साथ कोतवाली लेकर आई। जहां उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया।