PATNA :: सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक कामेश्वर सिंह के हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मृतक के नौकर राम तिवारी को बीती देर रात गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जबकि घटना में शामिल राम का भाई फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि बकाएं 25 हजार रुपए के लेन देन को लेकर राम तिवारी ने कामेश्वर की गोली मार कर हत्या कर दी है।

दो भाईयों ने मिलकर की हत्या

रविवार को एसएसपी मनु महाराज ने हत्या करने वाले राम तिवारी को सामने लाया। राम तिवारी को पुलिस ने भोजपुर जिले के शाहपुर थाना एरिया में स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। कामेश्वर की हत्या में राम तिवारी के सगे भाई कृष्णा तिवारी ने पूरा साथ दिया।