- आशनाई में कुल्हाड़ी से प्रहार कर युवक की हत्या

ALLAHABAD: नवागबंज के मटियारा गांव में गुरुवार सुबह राजू प्रजापति (22) का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। शौच के लिए घर से निकले राजू के सिर पर कुल्हाड़ी व लोहे की रॉड से तब तक वार किया गया, जब तक कि उसकी जान नहीं निकल गई। हत्या के मामले में रिश्ते के दादा शंभू प्रजापति व उसके चार बेटों राजेश, विपिन, अनूप और सुमित के खिलाफ नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। तहरीर में कत्ल की वजह क्लीयर नहीं की गई है लेकिन पुलिस का कहना है कि आरोपियों के घर की एक महिला से राजू का संबंध था। इस बात को लेकर पहले भी कई बार राजू के साथ मारपीट हो चुकी थी।

34 दिन बाद ही उजड़ गया सिंदूर

राजू की शादी 34 दिन पहले ही प्रतापगढ़ के बाघराय के जमालपुर की आशा से हुई थी। गुरुवार सुबह ऐसी खबर घर पर आई कि शादी की खुशियों का माहौल मातम में तब्दील हो गया। आशा की मांग का सिंदूर 34 दिन में ही उजड़ गया। रिश्तेदारों के हाथों मारा गया राजू तेलियरगंज में ही एक गैस एजेंसी में काम करता था। राजू काम तो शहर में ही करता था लेकिन रोज घर लौट आता था। पुलिस के मुताबिक उसका अपने पट्टीदार शंभू प्रजापति से विवाद चल रहा था। शंभू के घर वालों का कहना है कि विवाद जमीन का था लेकिन पुलिस की पूछताछ में आशनाई का एंगिल सामने आया। पुलिस के मुताबिक शंभू की फैमिली की एक महिला से राजू का रिलेशन था। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। एक आरोपी को भी पकड़ लिया गया है।

महिला ने लगाया रेप का आरोप

कत्ल के बाद शंभू के घर पर काफी बवाल हुआ। जिस महिला से राजू के संबंध की बात सामने आ रही है, उसने शंभू पर रेप का आरोप लगा दिया। कहा कि राजू के कत्ल के बाद शंभू घर में आया और उसको दबोच कर रेप की कोशिश करने लगा। विरोध पर उसको पीटा गया। पिटाई से वह बेहोश हो गई तो शंभू ने दुष्कर्म किया।