लड़की की बांह पर गोदवाया हुआ था

उस लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। सिर्फ एक टैटू था जिसमें सन्नी लिखा था। लड़की की बांह पर गोदवाया हुआ था, जबकि हथेली पर लड़की ने मेहंदी से सन्नी लिखा था। केस बंद होने के कगार पर था। अचानक से परसा थाना एरिया में एक संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में यह कबूल किया कि उस लड़की का नाम सपना उर्फ रिंकी है और उसने ही उसकी लाश को ठिकाने लगाया था।

पूछताछ में खोला राज

परसा थाना एरिया में भी एक डेडबॉडी मिली। इंवेस्टिगेशन के दौरान पुलिस ने सन्नी को संदिग्ध समझकर अरेस्ट किया। इसके हाथ पर सपना के नाम का टैटू बना था। दरअसल पुनपुन में डेडबॉडी मिलने के बाद आसपास के थानों को भी जानकारी दी गई थी। उसके बारे में पूछते ही वह घबरा गया। आखिरकार उसने सारा राज पुलिस के सामने उगल दिया।

सपना से बेहद प्यार था

सन्नी ने पुलिस के सामने जो बयान दिया, उसके मुताबिक सपना से वह बेहद प्यार करता था। सपना भी उससे बेइंतेहां मुहब्बत करती थी। दोनों का रिलेशन 2009 से ही था। पटना के शेखपुरा की मछली गली में सपना का घर था, जबकि उससे थोड़ी ही दूर माली गली में सन्नी रहता था। डेढ़ साल पहले ही सपना की शादी नदमा में कर दी गई। मगर वह वहां नहीं जाती थी। बार-बार सन्नी के घर पहुंच जाती। कभी कभी वहीं रह भी जाती थी। शादी हो जाने के बाद सन्नी उससे दूर होने लगा था। खास बात यह कि आज तक सपना के घर वाले भी कोई जानकारी लेने नहीं आए।

उस दिन भी उसके घर आई थी सपना

सन्नी ने की मानें तो 10 जुलाई को सपना सन्नी के घर पहुंची। लाख समझाने के बाद भी वह अपने घर जाने को तैयार नहीं थी। आखिर काफी झगड़ा हुआ और सन्नी अपनी टाटा सूमो विक्टा लेकर निकल गया जिसे वह चलाकर अपना गुजारा करता है। इसके बाद जब शाम को लौटा तो सपना फांसी लगा चुकी थी। यह देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद वह रात में ही अपने दोस्तों चंदन, सुनील और बिट्टू के साथ डेडबॉडी को ठिकाने लगाने में लग गया। उसी सूमो गाड़ी से उसने डेडबॉडी को धरहरा गांव के पास झांडिय़ों में फेंक आया। इस संबंध में पुनपुन थाना इंचार्ज उदय कुमार ने बताया कि सपना के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाने और सिर पर गहरी चोट की बात सामने आई थी। ऐसे में उसने नहीं मारा यह कहा नहीं जा सकता है। अभी इसमें और जांच की जरूरत है। वहीं सीनियर एसपी मनु महाराज ने बताया कि इस कांड में शामिल चंदन, बिट्टू और सुनील को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा। इसके बाद सारी बातें साफ हो जाएंगी।

hindi news from PATNA desk, inextlive