- बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये और बंदूक भी लूटी

- सोफीपुर लावड़ मार्ग पर तड़के हुई घटना

Modipuram : सुनसान सोफीपुर लावड़ मार्ग पर गुरुवार तड़के बदमाशों ने भट्टा व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी। रुड़की रोड हरीश चंद अपार्टमेंट निवासी कृष्णपाल सिंह पुत्र रामफल सिंह सुबह ही घर से चले थे। सुबह सवा छह बजे राहगीरों ने उनका शव सड़क के किनारे पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी।

पेमेंट लेकर निकले

हरिश्चंद अपार्टमेंट में निवासी कृष्ण पाल (भ्0) मूलरूप से लूम छपरौली जिला बागपत के रहने वाले थे। मवाना के धनपुर गांव में चौधरी ब्रिक फील्ड के नाम से उनका ईट भट्टा है। भट्टे में पथाई का कार्य चल रहा है। गुरुवार को वह मजदूरों को पेमेंट करने के लिए तड़के सुबह पांच बजे हुंडई इओन कार से घर से निकले थे। कृष्णपाल के पास लाइसेंसी बंदूक भी थी।

रकम और बंदूक लूटी

लगभग सवा छह बजे पल्लवपुरम फेज टू डबल स्टोरी निवासी सुशील जैन अपने परिवार के साथ गुजरे तो उन्होंने कृष्णपाल का शव सड़क के किनारे पड़े देखकर पुलिस को सूचना दी। बदमाश कृष्णपाल के पास से डेढ़ लाख रुपये और लाइसेंसी बंदूक लूट ले गए। जेब में पहचानपत्र और अन्य कागज देख कर पुलिस ने कृष्णपाल की शिनाख्त की। पुलिस की सूचना पर पहुंची पत्नी सुमन और अन्य परिजन पहुंचे।

रंजिशन का आरोप

पत्नी सुमन ने बताया कि कृष्णपाल हमेशा लोगों को सोफीपुर लावड़ मार्ग से जाने मना करते थे। वह हमेशा कैंट गंगानगर होते हुए मवाना जाते थे, लेकिन गुरुवार को भट्टे पर पथाई का काम चलने के और पेमेंट करने के चलते वह घर से जल्दी निकले थे और इसी रोड पर उनके साथ हादसा हो गया। पुत्र डा। रविकुमार कंकरखेड़ा में रहते हैं। भाई प्रमोद सोनीपत में मैनेजर हैं। बहन का देवर सतीश भट्टे में पार्टनर था। छह माह पूर्व ही कृष्णपाल का परिवार पांडव नगर से रुड़की रोड में शिफ्ट हुआ था। कृष्णपाल इंश्योरेंस का भी काम करते थे।

सटाकर मारी गोली

बदमाशों ने कृष्णपाल के सीने पर सटा गोली मारी थी। घटनास्थल पर लोग पहुंचे, उस समय तक खून नहीं निकला था। जैसे ही शव पलटा गया खून की धार बह निकली। बदमाश ने कृष्णपाल को गोली मार कर धंजू गांव के राजेंद्र वाल्मीकि के खेत में फेंक दिया था।

कहां गई बंदूक?

सूत्रों के अनुसार हमलावर जान से मारने की नीयत से आए थे। पुलिस के अनुसार पहले हमलावर कृष्णपाल की लाइसेंसी बंदूक कार के अंदर ही छोड़ गए थे। वहीं मोबाइल और जेब में रुपये भी थे। बाद में आसपास या गुजरने वाले लोगों ने बंदूक चोरी कर ली। इंस्पेक्टर जनक सिंह पुंडीर ने बताया कि छह बजे के लगभग जब पहली बार ग्रामीणों ने शव देखा था तो कार में बंदूक थी। ग्रामीणों ने पूछताछ में यह बात स्वीकारी, लेकिन जब डबल स्टोरी निवासी सुशील जैन ने पुलिस को सूचना दी, उस समय बंदूक नहीं थी।

दो पत्नियां थीं

मृतक कृष्णपाल के दो पत्नियां थी। पहली पत्नी शिक्षा गांव लूम छपरौली में ही रहती हैं। फिजियोथेरेपिस्ट डा। रवि पहली पत्नी से हैं। वहीं कृष्णपाल रुड़की रोड में सुमन लता के साथ रहते थे। सुमन लता ने दौराला थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एक लाख रुपये और लाइसेंसी बंदूक लूटने का आरोप लगाया है।