- शकील अहमद को हॉस्पीटल मोड़ वाली गली में बाइक सवार दो अपराधियों ने मारी छह गोलियां

- हर दिन की तरह चाय पीने निकले थे घर से थोड़ी दूर पर

PATNA : प्रोपर्टी डीलर शकील अहमद (भ्भ्) को बाढ़ थाना के हास्पीटल मोड़ के समीप गली में अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। शनिवार की सुबह करीब सवा छह बजे अपराधियों ने शकील को उनके घर चोंदी पर से थोड़ी ही दूर पर छह गोली मारी। लोगों ने पुलिस को बताया कि बाइक पर सवार दो अपराधी आये थे और शकील पर गोलियां बरसा दी। शकील की वहीं मौत हो गई। वह प्रोपर्टी डीलिंग का काम करते थे। बाढ़ में ही एक जमीन पर पहले से विवाद चल रहा था लेकिन इस कारण हत्या हुई हो ऐसा न तो घर वालों के गले उतर रहा है और न ही पुलिस को। हालांकि पुलिस की मानें तो उन्हें कुछ लीडस मिली है और उस पर काम चल रहा है। कातिलों के बारे में जल्द ही पता चल जाएगा। शकील अहमद के बेटे ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

हर दिन की तरह निकले थे

शकील अहमद हर दिन सुबह में ही घर से टहलने निकल जाते थे और घर से ही कुछ दूरी पर चाय पीते हुए घर लौटते थे। अपराधियों को इस बारे में पूरी जानकारी थी और सुबह में वे उनके निकलने के इंतजार में थे। गोली नाइन एमएम के हथियार से मारी गयी है। घटना स्थल पर दो खोखे भी मिले हैं। इस घटना में किसी करीबी के होने की आशंका है। इस संबंध में रूरल एसपी हर किशोर राय ने बताया कि जमीन विवाद की बात सामने आई है। उस एंगल पर भी जांच की जा रही है, लेकिन इससे अलग भी पुलिस को एक लीड मिली है उस आधार पर काम किया जा रहा है। जल्द ही सारी बातें सामने आ जाएंगी।