-हत्या का कारण पड़ोसी से पुरानी रंजिश मान रही पुलिस

- पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस कर रही है इंतजार

- महिला से रेप कर हत्या मानकर चल रही है पुलिस

Meerut क्षेत्रीय वन ऑफिस के पास गुरुवार सुबह महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या उसकी ही चुन्नी से गले में फांसी लगाकर की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हत्या के पीछे कॉलोनी के ही लोगों से पुरानी रंजिश की बात मानी जा रही है।

क्या है मामला

सुबह करीब आठ बजे क्षेत्रीय वन ऑफिस के समीप जंगल में पेड़ पर एक महिला का अर्ध नग्न शव बंधे होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त मनोहरपुर कॉलोनी निवासी कमलेश उर्फ कमला पत्‍‌नी पूरण सिंह के रूप में कराई। पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

आत्महत्या बनाने की कोशिश

महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को यहां लाकर पेड़ से बांधकर हत्यारों ने इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है। बताया कि महिला के निचले हिस्से पर कपड़े नही थे। लोगों का मानना था कि महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई होगी। एसओ आरपी सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

परिजनों ने माना रंजिश

परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके पति की पड़ोस के परिवार से रंजिश चल रही थी। इसी मामले में उसका पति जेल में है। महिला के ससुर हरि सिंह पुत्र राणा सिंह ने कॉलोनी के ही धनप्रकाश पुत्र चतर सिंह, कालू, पप्पू को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये है रिपोर्ट का सार

रिपोर्ट में बताया कि पूरण सिंह अपनी पत्‍‌नी कमलेश के पास पड़ोस के ही कालू सिंह व पप्पू का घर आना जाना था। कुछ दिन पहले पूरण का झगड़ा होने पर झूठा मुकदमा कराकर जेल भिजवा दिया था। आरोपी कमलेश को जान से मारने की धमकी देते थे।

बच्चों का क्या होगा

मृतका घरों में कामकाज कर अपने परिवार का पालन पोषण करती थी। तीन बच्चे काले उम्र-क्0, मीनू 8 व पिंकी भ् वर्ष की है। उनका रो रो कर बुरा हाल था। लोगों का कहना था कि अब इन बच्चों का पालन पोषण किस तरह होगा।