- रास्ते में पड़ा मिला चोट लगा हुआ शव

- सुबह पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

- कातिलों का नहीं लग सका पता, पुलिस ने अज्ञात में दर्ज किया मुकदमा

Meerut: ब्रह्मापुरी इलाके के मर्डर की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। भगवतपुरा में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह चोटिल युवक का शव मिला तो अफरा-तफरी मच गई। उसका शव मिलने हड़कंप मच गया। काफी संख्या में भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए, उन्होंने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया।

क्या है मामला

ब्रह्मापुरी निवासी राहुल सैनी उर्फ सलीम (ख्फ्) पुत्र राजेंद्र बचपन से ही मीट कारोबारी गब्बर निवासी भगवतपुरा के उसका लालन-पालन किया था। वह गब्बर की मीट की दुकान पर बैठता था। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर से चला गया। रात तक वापस नहीं लौटा तो गब्बर ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह करीब सात बजे मोहल्ला लक्ष्मणपुरी के महेंद्र ने गब्बर को सूचना दी कि उसके घर के पास राहुल का शव पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। राहुल के माथे, हाथ व पैर पर चोट लगी हुई थी। वहीं राहुल की हत्या की सूचना पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, लोकेश टांक उर्फ सनी, कमलदत्त शर्मा, सपा नेत्री संगीता राहुल, मदन पहलवान, प्रकाश सिंह चंदेला समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व परिजन ब्रह्मापुरी थाने पहुंच गए।

खुलासे की मांग को लेकर हंगामा

उन्होंने कत्ल के खुलासे की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। जानकारी पर एसपी सिटी ओमप्रकाश, सीओ विजयप्रताप यादव मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। भीड़ ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और एसओ की भूमिका को कटघरे में खड़ा किया। उनका कहना है कि एसओ हर घटना में देरी से पहुंचते हैं। तीन घंटे हंगामे के बाद अफसरों द्वारा जल्द घटना का खुलासा करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए। गब्बर की तहरीर पर अज्ञात में हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।