-हत्यारों ने आधी रात अक्षर विहार में फेंकी लाश

-मॉर्निग वॉक करने निकले लोगों ने देखी लाश, तो फैली दहशत

>

BAREILLY:

शहर के पॉश एरिया अक्षर विहार में मंडे सुबह खून से लथपथ शव मिलने से दहशत फैल गई। शरीर पर चाकू के डेढ़ दर्जन से अधिक जख्म मिले। हालांकि, मौके पर खून न मिलने से यह साबित हो गया कि हत्या करने के बाद को शव को फेंका गया था। हालांकि पोस्टमार्टम हाउस पर शव की शिनाख्त कैंट के परगवा निवासी सुरेंन्द्र के रूप में हुई। वह पेंटिंग का काम करता था। उसकी हत्या किसने और क्यों की यह स्पष्ट नहीं हो सका। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है। हालांकि, यह क्लू मिला है कि संडे दिन में सुरेन्द्र को एक महिला और पुरुष से बातचीत करते देखा गया था। तभी से वह दिखाई नहीं दे रहा था।

संडे दोपहर 12:30 बजे निकला था घर से

कैंट थाना क्षेत्र के गांव परगवा निवासी होरी लाल के तीन बेटे हैं। होरी लाल परिवहन निगम में फिटर के पद से रिटायर हैं। वह गांव में ही परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि बड़ा बेटा सतीश घर पर काम करता है और सबसे छोटा बेटा कमल पढ़ाई करता है। दूसरे नम्बर का सुरेन्द्र पेंटिंग का काम करता था। सुरेन्द्र की बीआई बाजार में शॉप चलाता है। संडे को वह शॉप के लिए स्कूटी लेकर आया था। इसके बाद वह 12:30 बजे कार सवार महिला और एक युवक से बात करते हुए देखा गया। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

शॉप पर िमली स्कूटी

सुरेन्द्र के पिता होरी लाल ने बताया कि रात में जब सुरेन्द्र घर नहीं पहुंचा तो वह उसे तलाश करने करते हुए शॉप पर पहुंचे तो उन्हें बिना लॉक लगी स्कूटी खड़ी मिली, लेकिन सुरेन्द्र का कोई सुराग नहीं लगा। सुबह को फिर तलाशना शुरू किया तो पता चला कि एक युवक का शव अक्षर विहार तालाब के पास मिला, जिसके बाद वह शिनाख्त करने के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

--------------

युवक की चाकू से गोद कर हत्या के बाद शव फेंका गया था। शव की शिनाख्त परिजनों ने कर ली है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

केके वर्मा इंस्पेक्टर शहर कोतवाली