- अब आधी रात के बाद ढाबा मालिक की गोली मार कर हत्या

-बाइक सवार बदमाश ने चिकन का आर्डर देने के बाद मारी गोली

ALLAHABAD: न जाने फाफामऊ में क्या हो गया है। यहां लोग अचानक इतने एग्रेसिव क्यों हो गए हैं। जरा जरा सी बात पर खूनी खेल खेलने लग रहे हैं। अभी तक दो खूनी घटनाओं की आग भी नहीं बुझी थी कि संडे नाइट एक और सनसनीखेज वारदात ने पुलिस को एक और चैलेंज दे दिया। बाइक से पहुंचे बदमाशों ने ढाबा मालिक की गोली मार कर हत्या कर दी। मर्डर के पीछे क्या कारण था, देर रात तक स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस इस केस को ब्लाइंड मर्डर मान कर तफ्तीश में जुटी है।

आर्डर किया था चिकन

तुंग नाथ शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा(ब्फ्) सुल्तानपुर के रहने वाले थे। वह पिछले क्ख् साल से फाफामऊ गद्दोपुर में रेंट पर रूम लेकर अपनी फैमिली के साथ रहते थे। फाफामऊ में ही उन्होंने शर्मा ढाबा के नाम से अपना ढाबा खोला था। यहां पर हमेशा ही भोजन एवेलेबल रहता है। वह खुद ढाबे पर बैठते थे और खाना बनाने के लिए सेफ अलग रखा था। संडे नाइट उनके साथ विजय था। आधी रात के बाद दो बाइक से चार लड़के पहुंचे। पुलिस की माने तो बदमाशों ने चिकन आर्डर किया।

गोली मार कर निकल गए

विजय चिकन फ्राई करने अंदर चला गया। दुकान पर मुन्ना बैठे थे। चर्चा है कि जैसे वही किसी काम के लिए पीछे मुड़े वहां मौजूद लड़कों में किसी ने तमंचा निकाला और पीछे से उन्हें गोली मार दी। गोली आर पार होकर निकल गई। फायरिंग की आवाज विजय बाहर की ओर भागा, लेकिन तब तक बाइक सवार बदमाश घटना को अंजाम देकर निकल गए। इसके बाद विजय ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस मुन्ना शर्मा को लेकर हॉस्पिटल गई लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उनकी मौत हो चुकी थी। मुन्ना के फैमिली में उनकी वाइफ और दो बेटे रोहित व हेमराज हैं।

विजय से होती रही पूछताछ

मुन्ना की मौत के बाद पुलिस ने विजय से काफी देर तक पूछताछ की। पुलिस को मर्डर का मोटो क्लीयर नहीं हो पा रहा था। आखिर बदमाशों ने कोई लूट नहीं की तो फिर क्यों गोली मार दी। क्या वे सुपारी किलर थे जो मौके की नजाकत देखकर गोली मारने वाले थे। या कहीं ऐसा तो नहीं कि गांव में ही किसी प्रापर्टी को लेकर कुछ विवाद था। या यह भी हो सकता है कि ढाबे को लेकर ही किसी की नजर लगी हो। किसी से कुछ विवाद हुआ है जिसकी जानकारी मुन्ना ने अपनी फैमिली को नहीं दी हो। अब पुलिस इन्हीं बातों की तलाश में जुट गई है। मंडे को पुलिस ने बॉडी का पोस्टर्माटम कराया और पार्थिव शरीर घर वालों को सौंप दिया। मुन्ना के घर वाले अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर लेकर सुल्तानपुर चले गए। वहीं दूसरी ओर सिक्योरिटी के लिए ढाबे पर पुलिस लगा दी गई है। इस मर्डर केस में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

दो बड़ी घटनाएं हो चुकीं

फाफामऊ में एक पखवारे के अंदर ये तीसरी बड़ी घटना है। कुछ दिन पहले ही एक रिटायर्ड फैजी ने अपने पड़ोसी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पीट-पीट कर मार डाला था। इसके बाद ही फाफामऊ में एक युवक को उसके साथी ने गोली मार कर हत्या कर दी। जरा सी बात थी। एक हजार रुपए उधारी न देने पर उसकी बहन की शादी के दिन ही हत्या कर दी गई और अब तीसरी सनसनीखेज घटना फिर फाफामऊ में हुई है।