महिलाओं के वस्त्र पहन जाता था कर्बला

एक 38 वर्षीय युवक शादी ना होने के चलते बहुत परेशान था। तमाम कोशिशों के बाद भी उसकी शादी नहीं हो रही थी। जब युवक को लगा कि अब बुड़ापा नजदीक आ रहा है तो उसने शादी करने के लिए एक तांत्रिक बाबा की मदद ली। बाबा ने युवक को बताया कि उसे चार गुरुवार तक महिलाओं के वस्त्र पहन कर कर्बला जाना होगा।

पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

शादी के मोह मे ये जनाब बुर्का पहन कर गुरुवार को कर्बला जाने लगे। दो गुरुवार तो यह युवक आसानी से बिना रोक टोंक के कर्बला हो आया पर तीसरे गुरुवार को युवक को पुलिस ने धर दबोचा। सूत्रों के हवाले से पुलिस ने बताया कि उसे सूचना मिली थी कि कोई युवक महिलाओं के कपड़े पहन कर कर्बला जाता है। पुलिस ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते युवक को हिरासत में ले लिया है।

Weird News inextlive from Odd News Desk