-बैक फुट पर आई बोर्ड समिति म्यूटेशन की फीस में भारी बढ़ोतरी लेनी पड़ी वापस

BAREILLY:

प्रॉपर्टी के म्यूटेशन पर एक परसेंट शुल्क वसूले जाने के प्रस्ताव की खबर मंडे को दैनिक जागरण आईनेक्स्ट में पब्लिश होने का बड़ा असर देखने को मिला, जब बोर्ड की बैठक में नगर निगम के अफसर बैकफुट पर आ गए। बैठक में विपक्षी पार्षदों के भारी विरोध के बीच बोर्ड समिति ने म्यूटेशन फी की प्रस्तावित दर को एक परसेंट से घटाकर प्वाइंट वन परसेंट कर दिया। यानि कि एक करोड़ के मकान की खरीद पर एक परसेंट की दर से जहां एक लाख रुपया देना होता। अब एक हजार ही शुल्क देय होगा। यह दर जल्द ही प्रभावी हो जाएगी।

प्रस्तावित दर पर नहीं बनी बात

वरासतन, उत्तराधिकार विधि सम्मत तरीके से किए गये तथा हिब्बा पर आधारित भवनों का म्यूटेशन फी अभी तक 5 रुपए था। आवासीय म्यूटेशन पर अब भी पुराना चार्ज 5 रुपए ही लागू होगा। कॉमर्शियल भवनों के पंजीकृत विलेख, बैनामों, पंजीकृत दान पत्र पर प्रॉपर्टी विक्रय मूल्य पर 0.1 परसेंट म्यूटेशन फी देना होगा। जबकि, नगर निगम ने वरासतन, उत्तराधिकार विधि सम्मत तरीके से किए गये आवासीय और कॉमर्शियल म्यूटेशन फी 5000 रुपए प्रस्तावित कर रखा था। जबकि, उपरोक्त बाकी के म्यूटेशन फी प्रॉपर्टी विक्रय मूल्य पर 1 परसेंट म्यूटेशन फी प्रस्तावित किया गया था।

नामांतरण शुल्क बढ़ोतरी पर विरोध

लेकिन, जैसे ही 2 बजे नगर निगम बोर्ड की बैठक शुरू हुई सपा पार्षदों ने म्यूटेशन फी पर जबरदस्त विरोध शुरू कर दिया। देर तक हंगामा चलता रहा। जिसके चलते बोर्ड समिति को अपने प्रस्तावित प्रस्ताव को वापस लेना पड़ा और म्यूटेशन फी में संशोधन करते हुए नई दर को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। यानि, बरेली नगर निगम परिक्षेत्र में प्रॉपर्टी के खरीद मूल्य पर 7 परसेंट स्टॉम्प शुल्क के अलावा नगर निगम को अब 0.1 परसेंट सम्पत्ति नामांतरण शुल्क भी देना होगा।

आवासीय और कॉमर्शियल भवनों के म्यूटेशन फी पर एक नजर

1 - वरासतन, उत्तराधिकार विधि सम्मत तरीके से किए गये तथा हिब्बा पर आधारित भवनों का नामांतरण शुल्क।

- 5 रुपए नामांतरण शुल्क व स्टेशनरी शुल्क आवासीय और कॉमर्शियल भवनों पर वर्तमान में लिया जा रहा था।

- 5 हजार रुपए म्यूटेशन फी था प्रस्तावित।

- 5 रुपए आवासीय नामांतरण शुल्क पर बोर्ड बैठक में बनी सहमति।

2 - भवनों के पंजीकृत विलेख, बैनामों, पंजीकृत दान पत्र पर।

- 5 रुपए म्यूटेशन फी व स्टेशनरी शुल्क वर्तमान में लिया जा रहा था।

- 1 परसेंट म्यूटेशन फी था प्रस्तावित।

- 0.1 परसेंट नामांतरण शुल्क पर बनी सहमति।