- पड़ोस के युवक ने लगाई थी फांसी, देखने पहुंची महिला को लगा सदमा

- दोनों परिवारों में मचा कोहराम, पुलिस ने मौके पर पहुंच की छानबीन

PRATAPGARH(JNN): कंधई थाना क्षेत्र के कंधई मधुपुर गांव में घर के पीछे पेड़ पर 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब उसे पड़ोस की महिला ने फांसी पर लटके देखा तो। 34 वर्षीय महिला की भी सांसें थम गई। इससे दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

दोनों परिवारों में मचा कोहराम

गांव के निवासी जय सिंह यादव पुत्र रामआसरे रात में खा पीकर सोया था। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो जय सिंह को घर के पीछे पेड़ पर साड़ी से लटकते देखा। सूचना पर बड़ी संख्या में पास-पड़ोस के लोग भी वहां एकत्रित हो गए। इसी बीच यशोदा पत्नी श्रीराम हरिजन भी वहां पर गई।

देखते ही खराब हुई थी हालत

उसे फांसी पर लटका उसने देखा तो उसकी भी तबियत खराब हो गई और थोड़ी देर बाद उसकी भी सांसें थम गई। इससे दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की हकीकत खंगाली। परिजनों के मुताबिक मृतक जय सिंह का दिमागी संतुलन कुछ गडबड़ था। बाद में उसके शव को परिवार के लोग अन्तिम संस्कार के लिए इलाहाबाद लेकर चले गए।