PRAYAGRAJ: भारतीय जनता पार्टी से लोगों को जोड़ने के लिए बीजेपी ने मंगलवार से 'मेरा परिवार, भाजपा का परिवार' अभियान शुरू किया। इसका शुभारंभ प्रयागराज में मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बहादुरगंज स्थित अपने आवास पर भाजपा का झंडा और स्टिकर लगा कर किया।

मेयर ने बैठककर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद पोलिंग बूथ पर व अगल-बगल क्षेत्रों में ध्वज वितरण किया। लोगों के घरों पर भाजपा ध्वज व मेरा परिवार भाजपा का परिवार का स्टिकर लगाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेश केसरवानी, महानगर मंत्री अनिल केसरवानी, राजन शुक्ला, गायत्री पांडेय, दशरथ महाजन, राघवेंद्र मिश्रा, कुसुमलता गुप्ता, बसंत लाल आजाद, गौरव मिश्रा, हर्ष केसरी, बचपन गुप्ता, विवेक साहू आदि मौजूद रहे।