ऐसी है जानकारी
इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने ये भी कहा कि वह महसूस करते हैं कि यह एक अच्छी कहानी है। यह एक प्रेरणादायक कहानी भी साबित हो सकती है। यहां रोमांस है। मनोरंजन है और भी बहुत कुछ है। मौके पर मौजूद सिन्हा ने ये भी बताया कि अगर उनकी बायोग्राफी पर हिन्दी फिल्म बनती है, तो रणवीर सिंह इस रोल के साथ बेहतर न्याय कर सकते हैं।

दिए ऐसे दो विकल्प
इनके अलावा उन्होंने इसके लिए दो और विकल्प दिए। ये विकल्प थे उनके बेटे लव और कुश। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि वह खुद भी इसमें कुछ जरूर करना चाहेंगे। ये उनकी दिली तमन्ना है। अपनी बायोग्राफी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यह ऐसी किताब है जो आपको लंबे समय के लिए खुद में बांधकर रखती है। आप जब इसे पढ़ना शुरू करते हैं तो इसे बीच में नहीं छोड़ पाते हैं।

बोले शत्रुघ्न सिन्हा
उन्होंने बताया कि उनके कई मित्र इसे पढ़ना शुरू भी कर चुके हैं। उन्होंने ही उनको ये बात बताई है कि दो और तीन पेज पढ़ने के बाद वो खुद को आगे और पढ़ने से रोक ही नहीं सके। ऐसे में शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि वो चाहेंगे ये कि इसे ज्यादा से ज्यादा लोग पढ़ें और उनकी जिंदगी को जानें।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk