GORAKHPUR:

रेस्टोरेंट संचालक विवेक अग्रवाल की हत्या में नामजद पादरी बाजार निवासी संजीव कुमार श्रीवास्तव की पत्‍‌नी रागिनी श्रीवास्तव ने अपने पति को निर्दोष बताया है। वेंस्डे को प्रेस से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया कहा कि हत्या में मेरे पति को वेवजह फंसाया जा रहा है। क्ब् जुलाई की रात में पति घर पर ही थे। रात में पुलिस ने पूछताछ के लिए ले गयी थी। इसके बाद उन्हें हवालात में बंद कर दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मृतक की पत्‍‌नी मैनेजर के प्रभाव में हैं। सच छुपाने के लिए उन्होंने मेरे पति को आरोपी बना दिया। मृतक का मैनेजर उनके कारोबार में रुपये पैसे की पूरी जानकारी रखता है। उसने मैनेजर के नाम से प्रॉपर्टी भी खरीदी थी। पुलिस ने विजय सिंह को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद से ही वह फरार है।