बायॉनिक से पीडि़त है आलीविया

डॉक्टरों ने अलीविया को बायॉनिक से पीडि़त बताया हैं। उसकी मम्मी उसे मेड ऑफ स्टील का टैग दे चुकी हैं। अलीविया को भूख नहीं लगती है। वह सोती भी बहुत कम है। तीन दिनों में वह बहुत मुश्किल से एक ही बार सोती है। डॉक्टर्स बताते हैं कि अलीविया को क्रोमोसोम 6 डिलीशन डिसऑर्डर है। डॉक्टर्स का कहना है कि वह पूरी दुनिया में इकलौती ऐसी शख्स है जिसमें इस डिसऑर्डर के तीन लक्षण एक साथ मिले हैं। अलीविया की मम्मी कहती हैं कि इस डिसऑर्डर का मतलब है डर का खत्म हो जाना।

इस बच्‍ची को न भूख लगती है न नींद

कभी ठीक ना होने वाली है बीमारी

एक बार वह सीढि़यों से गिर गई थी। जिससे उसके निचले होंठ पर चोट आ गई थी। ठीक करने के लिए डॉक्टर्स को सर्जरी करनी पड़ी थी। सर्जरी के दौरान उसकी आंख से एक भी आंसू नही निकला ना ही उसने कोई शिकायत की। अलीविया की ममी बताती हैं कि उसके साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि उसके साथ कुछ भी हो जाए हमें पता ही नहीं चलता। अलीविया के 4 भाई-बहन हैं। अलीविया दवाइयां ले रही हैं जिनकी मदद से अब वह कुछ खा लेती है और सो पाती है। डॉक्टर्स का कहना है कि इस डिसऑर्डर का इलाज तो संभव नहीं है लेकिन इसके लक्षणों को पहचाना जा सकता है।

इस बच्‍ची को न भूख लगती है न नींद

दुनिया मे इकलौती बच्ची है इस बीमारी से पीडि़त

अलीविया की मां कहती है एक बार वह कार के नीचे आ गई और कार उसे दूरतक घसीटते हुए ले गई। मैं और मेरे दूसरे बच्चे डर गए थे बुरी तरह से डर गए पर कुछ ही देर में अलीविया उठ खड़ी हुई। उसने कहा ये क्या हो रहा है। उसे बिल्कुल भी दर्द महसूस नहीं हुआ। अलीविया की ममी बताती हैं कि जब से वह कुछ महीनों की ही थी तबसे ही उसे ये डिसऑर्डर है। वह कभी नहीं रोती थी। उसे नींद नहीं आती थी या बहुत कम समय के लिए सोती थी। जब तक वह 4 साल की नहीं हुई उसके बाल भी अच्छी तरह से नहीं बढ़े। उसे खाना बिल्कुल पसंद नहीं। वह सिर्फ मिल्क शेक्स पीती थी और बहुत जिद करने पर चिकन नूडल्स।

इस बच्‍ची को न भूख लगती है न नींद

Weird News inextlive from Odd News Desk