DEHRADUN: डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले भ् आउटसोर्स सफाईकर्मियों को निगम ने बाहर कर दिया है। निगम से मिली जानकारी के मुताबिक वेतन न मिलने से कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी हड़ताल पर चले गये थे। कर्मचारियों से वार्ता हुई और हड़ताल समाप्त करा दी गई थी। इस दौरान भ् सफाईकर्मी व्यवधान पैदा कर रहे थे, इसे देखते हुए इन कर्मियों को हटा दिया गया है।

रैमकी करेगी कूड़ा कलेक्शन

एक दिसंबर से डोर टू डोर कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी रैकमी कंपनी को दी जा रही है। इसके लिए कंपनी अपने स्तर से ही कर्मचारियों को नियुक्त करेगी, हालांकि अभी तक डोर टू डोर कूड़ा भार्गव कंपनी उठा रही थी। पिछले महीने ही निगम की ओर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे, जिसके तहत रैमकी कंपनी को यह काम ि1मला है।

हर हफ्ते साफ होंगी नालियां

हर सप्ताह शहर की छोटी-बड़ी नालियों को नगर निगम साफ करेगा। यह फैसला बुधवार को मुख्य नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे की ओर से लिया गया है। बाकायदा मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को नगर आयुक्त की ओर से आदेश भी दिये गए हैं। नगर निगम की ओर से फ्0 छोटी नालियां व म् बड़े नाले सफाई के लिए चिन्हित किए गये हैं।