हेडिंग इनकम टैक्स विभाग भी बड़ा बकायेदार

या

गृहकर डिफाल्टर्स में आयकर

फ्लैग बड़े बकायेदारों में स्कूल, मदरसे और ट्रस्ट भी

- नगर निगम ने पांचों जोनों की टॉप-टेन बकायेदारों की जारी की लिस्ट

- नगर आयुक्त ने सभी जोनल अफसरों को दिया दस दिन में वसूली पूरा करने का निर्देश

>varanasi@inext.co.in

VARANASI

नगर निगम ने 50 बड़े बकायेदारों की लिस्ट जारी की है। इस सूची में शहर के कई बड़े स्कूल, मदरसे, ट्रस्ट भी शामिल हैं। खास ये है कि जिले के लोगों से इनकम टैक्स वसूलने वाला विभाग भी नगर निगम का बड़ा बकायेदार है। इन सभी पर निगम का करीब तीन करोड़ रुपये से ज्यादा हाउस टैक्स बकाया है। इस बकाए रकम की वसूली के लिए नगर आयुक्त डॉ। नितिन बंसल गंभीर हैं। उन्होंने सभी जोनल अफसरों को दस दिन के भीतर वसूली करने का टारगेट दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि टारगेट पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।

नहीं जमा किया टैक्स

नगर निगम बकाये की वसूली के लिए लगातार प्रयास करता रहा है। इस बार उसने शहर के बड़े बकायेदारों की कुंडली बनाकर उनसे वसूली करने का प्रयास शुरू किया है। नगर आयुक्त डॉ। नितिन बंसल ने पांचों जोनल अधिकारियों को अपने जोन के टॉप टेन बकायेदारों से वसूली करने का निर्देश दिया है। नगर आयुक्त ने बताया कि बकायेदारों पर कई सालों से बकाया है। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद ये लोग टैक्स नहीं जमा कर रहे हैं।

जोनवार बड़े बकायेदार

आदमपुर जोन

धर्मदेव विद्यापीठ 5,05,764

मदरसा मतल्लुम 4,57,596

सिटी ग‌र्ल्स स्कूल 4,04,611

कोतवाली जोन

डीएवी कॉलेज 24,47,898

हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज 19,66,405

इनकम टैक्स ऑफिस 18,15,158

भेलूपुर जोन

आनंद मणि सिंह 1,02,90,729

जामिया जीनतुल इस्लाम 20,60,038

बनारस पब्लिक हॉस्पिटल 12,97,057

अंजुमन जामिया रहमानिया 10,81,158

एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज 9,53,726

पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी 8,69,807

महामना मालवीय इंटर कॉलेज 6,55,085

दशाश्वमेध जोन

सनातन धर्म विद्यालय 56,35,656

रामकृष्ण विद्या मंदिर 35,60,579

वेंकटेश्वर स्थान ट्रस्ट 21,67,560

हॉली हार्ट स्कूल 19,07,453

ज्ञान सम्प्रदाय ट्रस्ट 15,63,292

खेदनलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज 12,71,635

मदरसा जामिया रहमानिया 11,75,299