-कैंट व परेडकोठी के दर्जनों होटल नहंी भर रहे टैक्स

-होटल्स पर है करीब 54 लाख का बकाया

- शहर के 65 हजार लोगों पर निगम का 75 करोड़ का है बकाया

VARANASI

हाउस टैक्स न देने के मामले सिर्फ शहर के आम लोग तो है ही, लेकिन अब उसमें वे लोग भी शामिल हो चुके है जो उस भूमि का इस्तेमाल कर हर महीने लाखों की मोटी कमाई कर रहे है। जी हां हम बात कर रहे है सिटी के होटल मालिकों की। नगर निगम के टैक्स डिपार्टमेंट ने ऐसी सूची जारी की है जिसमें शहर के एक दर्जन होटल्स पर विभाग का लाखों का बकाया है। अधिकारियों का कहना है कि ये वे होटल मालिक है जो हर माह लाखों की कमाई कर रहे है। फिर भी ये हाउस टैक्स देने में आनाकानी करते है। हालांकि इसमें सिर्फ वहीं होटल और लॉज शामिल है, जो सामान्य टूरिस्ट्स के लिए है। 2, 3 और 5 स्टार होटल्स पर कोई भी बकाया नहीं है।

54 लाख बकाया

अधिकारियों की माने तो कैंट स्थित परेड कोठी एरिया स्थित बने 12 से ज्यादा ऐसे होटल है, जिन पर करीब 54 लाख रूपए का बकाया है। बकाए टैक्स की वसूली के लिए जल्द विभाग बड़ा एक्शन लेने के मूड में है। वहीं सूत्रों की माने तो विभाग जिन आंकड़ों को बता रहा है, वे बेहद कम है। बनारस टूरिजम का हब माना जाता है। जहां एक हजार से ज्यादा छोटे बड़े होटल है। जिन पर करोड़ों रूपए का बकाया होने का अनुमान है। जिन पर नगर निगम अब भी मेहरबान है। इन सब के बीच निगम ने बकाएदार होटल मालिकों का नाम डिस्क्लोज नहीं किया है।

भू स्वामियों पर भी नहंी कार्रवाई

होटल्स के अलावा बड़े बकाएदारों में सैकड़ों ऐसे लोग भी है, जिन पर निगम का हाउस टैक्स का लाखों का बकाया है। आंकड़ों की माने तो ऐसे लोगों पर विभाग का 20 से 25 लाख रूपए तक का बकाया है। नगर निगम इनके आगे भी मजबूर है और उनसे टैक्स की वसूली नहीं कर पा रहा है। आधिकारिक सूत्रों की माने तो इन बकाएदारों में कई ऐसे दबंग टाइप के लोग है, जिनसे टैक्स वसूलना विभाग के लिए आसान नहीं है।

और भी है बड़े बकाएदार

बकाए हाउस टैक्स का मामला यही नहीं थमता। इस सूची में ऐसे कई नाम है, जिनके बारे मे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इसमें बीएचयू और सरकारी विभागों के कई बड़े नाम भी है।

75 से 80

हजार लोगों पर है हाउस टैक्स का बकाया

75

करोड़ है बकाए की कुल धनराशि

ये है बकाएदार

54

लाख का बकाया 12 होटल पर

33

करोड़ बीएचयू

07

करोड़ सिगरा स्टेडियम

01

करोड़ बीएसएनएल

20

लाख के करीब भिखूराम

18

लाख के करीब वृंदावन विश्वनाथ पर

17

लाख सुल्तान बेगम

15.5

गुलाब लाल

09

लाख क्षीर सागर

06

हरिनाथ

बड़े बकाएदारों की सूची बनाई जा रही है। नगर निगम इन्हे नोटिस जारी करने की तैयारी में है। रही बात होटल्स की तो इन्हे देखा जाएगा कि इनका बकाया किस वजह से है। कोई वजह नहंी है तो इन पर कार्रवाई की जाएगी।

संदीप श्रीवास्तव, कर अधीक्षक, नगर निगम