- नगर निगम के 8 परसेंट ग्रीन एरिया को 16 परसेंट तक करने की तैयार हुई कार्ययोजना

- 16 पार्को समेत सड़कों के किनारे और कॉलोनियों में पौधरोपण कर बढ़ाई जाएगी ग्रीनरी

BAREILLY:

शहर के प्रत्येक व्यक्ति को एक वर्गमीटर ग्रीन एरिया मुहैया कराने के लिए नगर निगम ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। वर्तमान में नगर निगम में करीब 0.47 वर्गमीटर तक प्रति व्यक्ति को ग्रीन एरिया उपलब्ध है। मास्टर प्लान के तहत 0.53 वर्गमीटर ग्रीन एरिया प्रति व्यक्ति के आधार पर बढ़ाने के लिए शहर के प्रत्येक जोन वाइज प्लान तैयार किया गया है। जिसके बाद करीब 446319.35 वर्गमीटर ग्रीन एरिया और बढ़ जाएगा। मास्टर प्लान में नई डेवलप हो रही कॉलोनियों समेत बरेली विकास प्राधिकरण और मोहल्लों के पार्को में पौधरोपण करने की तैयारी की गई है। आखिर ग्रीन एरिया बढ़ाने की क्या है वजह और कैसे हरा भरा होगा शहर, पढि़ए

ताकि 16 परसेंट हो जाए ग्रीन एरिया

नगर निगम के मास्टरप्लान के मुताबिक पूर्व में बनाए गए करीब 254 पार्को की दशा सुधारी जाएगी। वहां मानसून सत्र में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। पर्यावरण अभियंता के मुताबिक नगर निगम में फिलहाल 8 परसेंट ग्रीन एरिया मौजूद है। जिसे बढ़ाकर 16 से 17 परसेंट तक किया जाएगा। इसके लिए नई कॉलोनियों, मोहल्लो में नए पार्क बनाए जाएंगे। वहां कई प्रजातियों के पौधों का पौधरोपण किया जाएगा। बताया कि पीलीभीत बाईपास और मिनी बाईपास की तरफ सर्वाधिक नई कॉलोनियों का निर्माण हुआ है। जहां नगर निगम अपनी जमीन पर जरूरत के अनुसार पार्को का निर्माण करने जा रहा है। वैकल्पिक तौर पर बीडीए की जमीन पर भी पौधरोपण किया जाएगा। जिसकी संस्तुति हो चुकी है।

पार्को के जरिए बढ़ेगा ग्रीन एरिया

बता दें कि मास्टरप्लान में करीब 16 नए पार्को के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसमें सर्वाधिक 16 नए पार्को का निर्माण जोन संख्या एक के कर्मचारी नगर में किए जाने की प्लानिंग है। जिसकी मांग वहां के निवासियों ने भी पूर्व में की थी। पूर्व में मांग के मुताबिक कुछ जगहों पर पार्क निर्माण के लिए बाउंड्री बना दी गई लेकिन अब उसे रेनोवेट किया जाएगा। फूल और छायादार पौधे लगाए जाएंगे।

ताकि प्रदूषण पर हो करारा वार

पिछले करीब 10 वर्षो में नई कॉलोनी, सड़क व अन्य निर्माण कार्यो के लिए सैकड़ों की तादाद में पेड़ काटे गए हैं। लेकिन उनके स्थान पर बेहद कम संख्या में पौधे लगाए गए। ऐसे में शहर में प्रदूषण का स्तर तीन से चार गुना तक बढ़ चुका है। करीब डेढ़ गुना आबादी भी बढ़ी है। ऐसे में प्रति व्यक्ति ग्रीन एरिया कम हो रहा था। प्रत्येक व्यक्ति के मुताबिक ग्रीन एरिया मुहैया कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की है।

जोन संख्या पौधरोपण और पार्क निर्माण क्षेत्रफल 'वर्गमीटर में' जनसंख्या

1 परसाखेड़ा गौटिया में 3333 पौधरोपण 49000

1 हैदराबाद उर्फ खडौआ में पार्क 900

1 कर्मचारी नगर में लाजपत नगर मु‌र्ख्य मार्ग पर पार्क 270

1 कर्मचारी नगर में दिव्य जागृति आश्रम के सामने पार्क 168

1 कर्मचारी नगर में गणपति मंदिर के पास पार्क 172

1 कर्मचारी नगर में अंबे आवास कॉलोनी में पार्क 414

1 कर्मचारी नगर में अरविंद सिंह के मकान के पास पार्क 1530

1 कर्मचारी नगर में टंकी वाला पार्क 1530

1 कर्मचारी नगर में एसके श्रीवास्तव के मकान के पास पार्क 325

1 कर्मचारी नगर में विजय जायसवाल के मकान के पास पार्क 784

1 कर्मचारी नगर में अंबिका कॉलोनी फेस वन में पार्क 288

1 कर्मचारी नगर में शिव गार्डेन कॉलोनी में पार्क 475

2 पुलिस लाइन से एसडीएम कंपाउंड में रोड पर पौधरोपण 5000

2 गांधी उद्यान में पौधरोपण 25000

2 रामपुर गार्डेन के सभी रोड साइड में पौधरोपण 10000

3 पीलीभीत बाईपास पर दैनिक जागरण प्रेस के सामने पार्क 500

3 बन्नूवाल नगर में मनकामेश्वर के खाली पार्क में पौधरोपण 1836

3 पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में पार्क 3534

4 रहपुरा चौधरी में रजा चौक के पास पार्क 1050

4 मैदापुर मस्जिद के पास में पार्क 3534

नगर निगम सीमा में बीडीए ग्रीन एरिया बनेंगे पार्क व पौधरोपण 39785

अन्य सोसायटी और कॉलोनियां जहां पूर्व में है ग्रीन एरिया 280321

प्रति व्यक्ति एक वर्गमीटर ग्रीन एरिया मुहैया कराने की कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। परसाखेड़ा और कर्मचारी नगर में पार्क निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अन्य जगहों पर भी जल्द ही कार्य शुरू होगा।

राजेश कुमार श्रीवास्तव, नगर आयुक्त

शहर की खूबसूरती को बढ़ाने और प्रदूषण को कम करने में पेड़ पौधों का अहम योगदान होता है। जिसके लिए ग्रीन एरिया में इजाफा किया जाने को कहा है। कार्ययोजना तैयार हो चुकी है कार्य भी प्रारंभ हो गया है।

डॉ। उमेश गौतम, मेयर