- थर्सडे देर रात शासन ने जारी की नगर निकाय चुनावों पर आरक्षण सूची

- नगर निगम अनारक्षित, नगर पालिका, नगर पंचायतों में ज्यादातर पिछड़ा वर्ग

BAREILLY:

लंबे अंतराल के बाद शासन ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के आरक्षण की सूची जारी कर दी है, जिसमें बरेली नगर निगम में मेयर सीट को अनारक्षित रखा गया है। इसके अलावा बरेली नगर पालिका की चार सीटों में से दो सीट पिछड़ा वर्ग महिला, एक सीट महिला और एक अनारक्षित रखी गई है। जबकि बरेली नगर पंचायत की 15 सीट में 5 पिछड़ा वर्ग महिला, 5 पिछड़ा वर्ग, 2 सामान्य और 3 सीट महिला के लिए शासन ने आरक्षित कर दी है। बता दें कि मेयर पद का आरक्षण शासन ने तय किया है। अन्य के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने तय कर शासन को पिछले दिनों प्रेषित ि1कया था।

20 अक्टूबर तक मांगी आपत्तियां

शासन की ओर से थर्सडे देर रात शासन ने नगर निगम, नगर निकाय और नगर पंचायतों की आरक्षण की सूची जारी की है। हालांकि, जारी शासनादेश के मुताबिक जारी आरक्षण अभी फाइनल नहीं है। इसमें फेरबदल की संभावना अभी बरकरार है। शासनादेश के अनुसार जारी आरक्षण पर किसी को अगर आपत्ति दर्ज करानी है तो वह 'स्थानीय निकाय निदेशक कार्यालय 8वां तल इंदिरा भवन लखनऊ' को लिखित आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। किसी हेल्प के लिए कार्यालय के टेलीफोन नंबर 0522-2287234 पर या फैक्स नंबर 0522-2288875 से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों पर शासन स्तर से सुनवाई के बाद आवश्यक पाए जाने पर फेरबदल हो सकता है।

बरेली पर एक नजर

- 1 नगर निगम

- 4 नगर पालिका

- 15 नगर पंचायत

आरक्षित-अनारक्षित सीटों का ब्योरा

निगम आरक्षण

नगर निगम बरेली अनारक्षित

नगर पालिका

बहेड़ी पिछड़ा वर्ग महिला

नवाबगंज पिछड़ा वर्ग महिला

फरीदपुर महिला

आंवला अनारक्षित

नगर पंचायत

फरीदपुर पिछड़ा वर्ग महिला

शीशगढ़ पिछड़ा वर्ग महिला

दोहरा टांडा पिछड़ा वर्ग महिला

रिछा पिछड़ा वर्ग महिला

शेरगढ़ पिछड़ा वर्ग महिला

रिठौरा पिछड़ा वर्ग

बिशारतगंज पिछड़ा वर्ग

देवरनियां पिछड़ा वर्ग

मीरगंज पिछड़ा वर्ग

फतेहगंज पश्चिमी पिछड़ा वर्ग

ठिरिया निजावत खां महिला

शाही महिला

सेंथल सामान्य

फतेहगंज पूर्वी सामान्य

सिरौली महिला

अनारक्षित सीट पर सपा दमदार प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएगी। बीजेपी के वादों की हकीकत जनता के सामने आ चुकी है। लोकसभा, विधानसभा की तरह अब जुमले बाजी सुनने की बजाय जनता सपा को वोट देगी।

हैदर अली, जिला प्रवक्ता, सपा

भाजपा को सीटों के आरक्षण से कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमारे पास सभी वर्गो में बेहतर चेहरे हैं। पार्टी जिस भी प्रत्याशी को टिकट देगी, उसे सभी कार्यकर्ता दमदारी के साथ लड़ाएंगे। जीत का सेहरा भाजपा प्रत्याशी के ही नाम रहेगा।

रविंद्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष, भाजपा

सीटों का आरक्षण चक्रानुक्रम के तहत किया गया है। इस पर किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं है। अनारक्षित सीट होने से प्रत्याशियों की संख्या अधिक होगी और मुकाबला दमदारी को होना तय है।

डॉ। आईएस तोमर, मेयर, नगर निगम बरेली

बरेली में एक भी सीट एससी या एसटी के लिए आरक्षित नहीं की गई है। संबंधित जारी सूची पर आपत्ति दर्ज कराई जाएगी। जिला प्रशासन को प्रस्तावित आरक्षण सूची बनाते समय इस पर ध्यान देना चाहिए था।

ब्रह्मास्वरूप सागर, जिला कोऑर्डिनेटर, बसपा