- नगर निगम ऑफिस, सीबीगंज, सतीपुर और प्रेमनगर में होंगे जोनल ऑफिस

BAREILLY:

नगर निगम अपनी कार्यप्रणाली को सरल बनाने के लिए अधिकारों का विकेंद्रीकरण करने जा रहा है। इस क्रम में 80 वार्ड को चार जोन में बांट दिया जाएगा। जोनल ऑफिस में संबंधित वार्ड की पब्लिक आराम से अपने कामकाज करा सकेगी। अभी पब्लिक को छोटा सा भी काम कराने के लिए नगर निगम ऑफिस की दौड़ लगानी पड़ती है।

डीएम ने दिया निर्देश

नगर निगम में फरियादियों की सुनवाई की व्यवस्था अभी तक केंद्रीकृत है। छोटा सा काम कराने के लिए पब्लिक को नगर निगम ऑफिस की दौड़ लगानी पड़ती है। यही वजह रहती है कि पब्लिक की समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं हो पाता है। पिछले दिनों डीएम आर विक्रम सिंह ने नगर निगम का इंस्पेक्शन किया तो उन्हें पॉवर सेंट्रलाइजेशन की फॉल्ट नजर आयी, जिसके बाद उन्होंने वार्डो को जोन में बांटने के निर्देश दिए, जिसके क्रम में नगर आयुक्त ने चार जोन में बरेली नगर निगम को बांटने का फैसला लिया है। अब नगर निगम मुख्यालय, सतीपुर, सीबीगंज और प्रेमनगर जोनल ऑफिस होंगे।

जोनल अधिकारी के पास सर्वाधिकार

अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह ने बताया कि जोन ऑफिस में मौजूद प्रभारी अपने जोन के वार्ड के विकास के लिए कोई भी निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र रहेगा। निर्माण कार्य, कर वसूली, साफ सफाई, पेयजल समेत अन्य के लिए भी वित्तीय शक्तियां प्राप्त रहेंगी। जोन ऑफिस बनने के बाद अय्यूब खां चौराहा के पास स्थित नगर निगम कार्यालय तक की दौड़ भाग नहीं होगी। लोग जोन ऑफिस पर समस्या का निराकरण होगा।

यह बनेंगे प्रभारी

- अपर नगर आयुक्त

- सहायक नगर आयुक्त

- कर अधीक्षक

- स्वास्थ्य अधिकारी या निर्माण खंड के एई

यह होंगे कार्य

- जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र

- समस्त निर्माण कार्य

- सीवर, वाटर सप्लाई

- घरों से टैक्स वसूली

- जमीन संबंधी लेखा जोखा

- फॉगिंग संबंधी कार्य

- एनओसी जारी करना व अन्य

-सफाईकर्मियों की हाजिरी

जोन ऑफिस के लिए जहां जगह तलाशी गई हैं, वहां जल्द ही कार्यालय के लिए निर्माण कार्य शुरू होगा। यहां संबंधित वार्ड के निवासी अपनी तमाम समस्याएं सॉल्व करा सकेंगे।

राजेश कुमार श्रीवास्तव, नगर आयुक्त