- नगर निगम की ओर से स्वच्छता को लेकर बनी सारी योजना ठप

- कूड़ा बिनने वालों को लेकर बनी योजना भी चली गयी ठंडे बस्ते में

VARANASI

पीएम नरेंद्र मोदी ने काशी के अस्सी पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान शुरु किया था। लेकिन इसी शहर के प्लान मेकर्स ने इसका पलीता निकाल दिया। बनारस में स्वच्छता को लेकर बनायी गयी सारी योजनाएं एक एक कर धराशाही होती जा रही है। निगम ने एक योजना यह भी बनायी थी जिसमें कूड़ा बिनने वालों को लेकर काम देगा और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराया जाएगा लेकिन इस योजना का भी आज तक कुछ नहीं हुआ।

बनी योजनाएं नहीं हुई साकार

नगर निगम पिछले कुछ महीनों में लगभग एक दर्जन योजनाएं बना चुका है लेकिन इनमें से एक ने भी वास्तव में आकार नहीं लिया। चाहे वह डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन हो, मैजिक बाक्स, बायो गैस प्लांट, डंपिंग ग्राउंड में बायो मीथेनाइजेशन प्लांट, सफाई कर्मियों की भर्ती, कूड़े से खाद बनाना या फिर कूड़े से ईंट बनाने का प्लान हो सब कागजों में ही दफन हो गये है।

क्या हुआ कूड़ा बिनने वालों के साथ बना प्लान

नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत लिस्ट में एक और प्लान जोड़ा था जो कूड़ा बिनने वालों को लेकर बना था। शहर में घूम-घूम कर कूड़ा बिनने वालों को निगम कूड़ा कलेक्शन के लिए लगाने वाला था और इसके एवज में उन्हें मेहनताना दिया जाता। लेकिन ट्रायल शुरु हुआ और कुछ दिनों के काम के बाद उन्हें चलता कर दिया गया। कूड़ा बिनने वाले आज भी इंतजार कर रहे हैं। इन्हें निगम की ओर से पहचान पत्र और ड्रेस भी दिये जाने का प्लान था।

विशेष सफाई अभियान भी बंद

नगर निगम ने दिसंबर की शुरुआत के साथ हर वार्ड में सफाई कर्मियों की एक टीम के लेकर विशेष अभियान चलाना शुरु किया था। क्ख् दिसंबर पीएम नरेंद्र मोदी और जापानी पीएम शिंजो अबे के आगमन पर इस अभियान ने रफ्तार पकड़ी थी। इस अभियान को एक महीन तक चलाया गया लेकिन साल ख्0क्भ् के अंत के साथ ही अभियान भी बंद हो गया। जबकि अधिकारियों का दावा था कि इस अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा।

बाक्स-------

बनायी गयी थी ये योजनाएं

- मुस्कान ज्योति संस्था की ओर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

- एकत्र किये गये कूड़े से खाद बनाना

- भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिक से बनवाया गया मैजिक बाक्स

- कचरे से मीथेन गैस बनाने का प्लांट

- वेस्ट डंपिंग ग्राउंड में बायो मीथेनाइजेशन प्लांट लगाने का प्लान

- कूड़ा घर में कचरे से ईंट बनाने का प्लांट

- कूड़ा बिनने वालों को लगाकर डोर टू डोर कलेक्शन

- मंदिर से निकलने वाले फूल-माला से रंग और खाद बनाने का प्लान

कूड़ा बिनने वालों को लेकर जो प्लान बनाया गया था उसे लेकर क्या चल रहा है इसके लिए नगर आयुक्त से जानकारी मांगी गयी है। रिपोर्ट मिलने के बाद इसपर विचार होगा। फिलहाल यह योजना अभी तक अमल में नहीं आयी है।

रामगोपाल मोहले, मेयर