-स्वच्छ काशी ऐप से नगर निगम को मिल चुकी है साढ़े तीन सौ शिकायतें

- हर ward में निस्तारण और निगरानी के लिए लगाये गये है duty officer व supervisor

VARANASI

काशी की स्वच्छता के लिए नगर निगम ने एक एप स्वच्छ काशी की शुरूआत की। इस ऐप से लोगों को अपनी शिकायत नगर निगम तक पहुंचाने में काफी सहूलियत मिल रही है। लेकिन नगर निगम के सामने समस्या के शत प्रतिशत निस्तारण की समस्या खड़ी हो रही है। क्भ् अगस्त को लांच हुए ऐप पर अब तक करीब साढ़े तीन सौ लोगों ने शिकायत की है। लेकिन निस्तारण करीब 70 शिकायतों का हो सका है। हालांकि नगर निगम निस्तारण की इस रफ्तार को ठीक ही मानकर चल रहा है। क्योंकि निगम के पास मैनपावर की कमी है। इसी दायरे में उन्हें समस्याओं का निस्तारण करना है।

सीवर, सफाई और लाइट की परेशानी

स्वच्छ काशी ऐप की शुरुआत हुए दस दिन का वक्त बीता है। इन दस दिनों के भीतर करीब साढ़े तीन सौ से ज्यादा शिकायतें आयी है। इनमें सबसे ज्यादा सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों ने शिकायत की है। इसके बाद सीवर चोक और डैमेज होने की लोग शिकायत कर रहे हैं, इसके साथ ही स्ट्रीट लाइन के गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है। हालांकि जिस रफ्तार से लोगों की शिकायत बढ़ रही है उसके निस्तारण की रफ्तार उस हिसाब से काफी सुस्त है।

हर वॉर्ड में लगाये गये ड्यूटी ऑफिसर

ऐप पर आने वाली शिकायतों को दूर करने के लिए सिटी के 90 वॉर्ड के हर एक में एक ड्यूटी ऑफिसर को लगाया गया है। जो वॉर्ड वार शिकायत के निस्तारण की निगरानी करेगा। वहीं एक सुपरवाइजर को लगाया गया जो लोगों को ऐप के बारे में जानकारी देने के साथ निस्तारण के काम के लिए जवाबदेह होगा।

सुबह सात से शाम सात तक

स्वच्छ काशी ऐप के संचालन के लिए नगर निगम में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसकी मॉनिटरिंग तहसीलदार अविनाश कुमार कर रहे है। उन्होंने बताया कि एप पर कोई भी शिकायत करता है तो उसे संबंधित क्षेत्र के कर्मचारी तक कंट्रोल रूम के जरिए पहुंचाया जाता है। लोगों की ओर से की गयी शिकायत के निस्तारण के लिए सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक का वक्त तय किया गया है। इसके बाद इसकी रिपोर्ट तैयारी की जाती है।