आगरा। नगर निगम को किराया नहीं मिल रहा है। लाखों रुपये किराए का बकाया चल रहा है। नगर निगम अब उन्हें नोटिस दे रहा है।

पट्टेदारों ने रख दिए हैं केयरटेकर

नगर निगम की हजारों वर्गगज जमीन लीज पर दी हुई है। जिन लोगों के नाम पट्टा हुआ था, उनका स्वर्गवास हो गया है, अब उस जमीन का पट्टा उनके बेटों के नाम हो गया है। अब वो भी जमीन पर काबिज नहीं हैं, बल्कि उन्होंने भी केयरटेकर रख दिए हैं। इन लोगों से किराया वसूलना मुश्किल हो रहा है।

ये हैं किराया न देने वाले

फ्रीगंज स्थित नगर निगम की भूखंड 17, रकवा 1182.8 वर्गगज है, जिसका पट्टा अब मोतीलाल, संजीव, जवाहरलाल, अतुल, विद्यावती गोयल के नाम है। इस जमीन की देखरेख की जिम्मेदारी बल्केश्वर निवासी ताराचंद मित्तल को दी गई है। यह पट्टा वर्ष 2022 तक है। वर्ष 2022 में लीज पर दिए हुए 90 वर्ष हो जाएंगे।

करीब तीन लाख है बकाया

नगर निगम के अनुसार इन पट्टेदारों पर ब्याज सहित तीन लाख के करीब बकाया चल रहा है। नगर निगम की टीम वसूली को जाती है तो कोई भी वसूली देने को तैयार नहीं है। इसे लेकर नगर निगम की टीम चक्कर काट रही है।