आगरा। शहर को साफ-सुथरा करने के लिए एनीमेशन फिल्म का सहारा लिया जाएगा। इसे दिखाकर शहरवासियों को कचरा फैलने से नुकसान और सफाई के फायदे गिनाए जाएंगे। इससे बेहतर सफाई की उ6मीद जताई जा रही है।

शहरवासियों को दिखाने की तैयारी

शहर की साफ-सफाई को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें नगर निगम समेत अन्य सभी प्रशासनिक विभाग सफाई पर पूरी ताकत झोक दी है। लेकिन जनता से आपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। इसके लिए अब नगर निगम ने एनीमेशन फिल्म के सहारे लोगों को जागरूक करने की तैयारी की है। इसमें लोगों को गंदगी बाहर फेकने से होने वाले नुकसान के बारे में दर्शाया जाएगा है। इसके साथ ही सूखा और गीला कचरा को अलग-अलग डस्टबिन में फेंकने के फायदे बताए जाएंगे। ऐसा मानना है कि इस मूवी के सहारे शहरवासियों में जागरुकता आएगी और जगह-जगह गंदगी से निजात मिलेगी।

डेढ़ मिनट की होगी शार्ट फिल्म

मप्र के एक जिले में एनीमेशन फिल्म बनाई गई है। इसमें महिलाओं को गीला और सूखा कचरा को अलग-अलग रखने की जानकारी दी गई है। इसमें फायदे भी बताए गए हैं। इसके परिणाम अच्छे आए हैं। इस फिल्म को यहां भी फिल्माए जाने की तैयारी है।

स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले तैयारी

स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 की रैंकिंग की जाने वाली है। इसे देखते हुए नगर निगम ने भी अपनी रैंकिंग बढ़ाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वे हर स्तर पर अपने को बेहतर करने में जुटे हैं। इसी क्रम में लोगों को जागरूक करने के लिए एक शार्ट फिल्म बनाने की भी योजना है।