चोरी सहित अन्य कई मामले हुए दर्ज

बुधवार दोपहर वाशिंगटन के स्पोकेन स्थित एक गुरुद्वारे में जेफरी सी पिटमैन (44) घुस आया था। वह बिलुकल निर्वस्त्र था। प्रतिनिधियों ने बताया  कि पिटमैन को जब गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया तो उसने एक चादर के अलावा कुछ भी नहीं पहना था। यह चादर भी उसने गुरुद्वारे से उठाई थी। उसके हाथ में गुरुद्वारे की पारंपरिक तलवार भी थी। उसने गुरुद्वारे की पवित्र वस्तुओं का भी अपमान किया। पिटमैन के खिलाफ चोरी, दुर्भावनापूर्ण शिकायत और दुर्भावनापूर्ण शोषण के आरोपों के तहत स्पोकेन काउंटी जेल में मामला दर्ज किया गया। यह मामला राज्य के घृणा अपराध कानून के तहत दर्ज किया गया।

सभी धर्मो का होना चाहिए सम्मान

स्पोकेन के शेरिफ ओजी नेजोविच ने एक बयान में कहा सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए। किसी के धार्मिक विश्वास के कारण किए गए किसी भी अपराध की प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधियों ने थोड़ी कहासुनी के बाद पिटमैन को पकड़ लिया था। गुरूद्वारे को हजारों डॉलर का नुकसान पहुंचा है। गुरुद्वारे की पवित्र धार्मिक चीजों का नुकसान हुआ है। गुरुद्वारे के ग्रंथी गुरजीत सिंह औगला ने कहा कि उन्होंने पुलिस के पहुंचने से पहले इस व्यक्ति को पकड़ लिया था। समुदाय के नेताओं गुरुद्वारे में हुई इस घटना की निंदा की है।

International News inextlive from World News Desk