- फेसबुक, वाट्सएप पर दिखा जीत का जश्न

- तो दूसरी पार्टियों की उड़ी जमकर खिल्ली

Meerut: नमो नमो की आवाज तो पहले ही फेसबुक और वाट्सएप पर गूंज रही थी, लेकिन क्म् मई को सोशल मीडिया पर मोदी की जीत की लहर छाई रही। सारा दिन मोदी को बधाई देने के संदेश सोशल मीडिया पर चलते रहे।

फेसबुक पर नमो-नमो

फेसबुक जैसी सोशल मीडिया पर शुक्रवार का दिन भगवा रंग में डूबा रहा। बात चाहे भाजपा की जीत की हो या फिर मोदी के इतिहास रचने की। फेसबुक पर भगवा रंग और मोदी छाए रहे। लोगों ने भाजपा और मोदी की जीत को लेते हुए अपडेट किए हैं। यही नहीं फेसबुक पर कमेंट करने वालों की भी कोई कमी नहीं दिखी। मोदी की जीत की खुशी में लोगों ने दिन भर कमेंट किए।

वाट्सएप पर जश्न

स्मार्टफोन एप पर तो धमाल ही मच गया। मोदी को जीताने के अभियान में तो पहले से ही कई ग्रुप चल पड़े थे। वहीं मोदी की जीत पर बधाई देने के लिए तो पूरी तरह से वाट्सएप एक सबसे बड़ा जरिया बनकर उभरा है। यहां पर बधाई देने के लिए लोगों में होड़ मची रही।

ट्विटर पर टॉप ट्रेंड

नमो नमो इलेक्शन ख्0क्ब् नाम से ट्रेंड ट्विटर पर टॉप भ् में शामिल रहे। पूरी दुनिया की नजरें लोकसभा चुनाव पर लगी थी। यही नहीं ट्विटर पर भी अपडेट करने में लोग पूरे दिन बिजी दिखाई दिए तो वहीं बॉलीवुड भी पूरे दिन ट्विटर पर मोदी को जीत की बधाई देने में बिजी दिखा।