- 15वीं लोकसभा चुनाव में भी खिला था कमल

- इस बार भी खिला फूल, बाकी प्रदर्शन का क्रम पहले जैसा

Meerut: इस बार नमो नाम की आंधी ने जहां भाजपा को नई ऊंचाई पर पहुंचाया वहीं मेरठ में भी कमल का रंग और सुर्ख कर दिया। इस बार के चुनाव नतीजों पर गौर करें तो क्भ् वीं और क्म् वीं लोकसभा चुनाव का परिणाम बहुत कुछ कह रहा है। पिछले चुनाव की तरह इस बार भी मेरठ की सीट भाजपा के खाते में गई। इस सीट पर एक बार फिर राजेंद्र अग्रवाल का कब्जा रहा। उधर, इस बार भी दूसरे नंबर पर बसपा, तीसरे पर सपा और चौथे नंबर पर कांग्रेस रही। पार्टियों का क्रम पिछले चुनाव की तरह ही है, लेकिन विजेता को छोड़कर बाकी चेहरे इस बार बदल गए हैं।

नमो का चला जादू

क्म् वीं लोकसभा का चुनाव भाजपा ने नमो के नाम पर लड़ा। इसका असर भी खूब दिखा। क्भ् वीं लोकसभा चुनाव में कमल खिला और राजेंद्र अग्रवाल सांसद बने। अब फिर नमो के सहारे मेरठ की सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार रहा और राजेंद्र फिर से सांसद चुने गए। हालांकि इस बार राजेंद्र को अपने लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं के भारी विरोध का सामना भी खूब करना पड़ा।

नहीं टूटा मिथक

पिछले लोकसभा की बात करे तो भाजपा ने कई सालों के वनवास के बाद मेरठ लोकसभा सीट का अपने नाम किया था। बसपा दूसरे, सपा तीसरे और कांग्रेस चौथे नंबर पर रही थी। अब क्म् वीं लोकसभा चुनाव में भी विजेता भी वहीं है और विपक्षी दलों की हालत भी वहीं है। इस बाद भी बसपा दूसरे, सपा तीसरे और कांग्रेस चौथे पायदान पर रही है।