टोकियो (पीटीआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जापान में कहा कि भारत एक बड़े बदलावकारी स्थिति से गुजर रहा है और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों का कहना है कि देश आने वाले दशक में वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास को बढ़ावा देगा। बता दें कि पीएम मोदी ने जापान में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए यह बात कही। 13 वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को जापान पहुंचे मोदी ने अपने चार साल के कार्यकाल में भारत के आर्थिक और तकनीकी विकास का भी व्याख्या किया।
जापान में पीएम मोदी ने कहा,भारत बड़े पैमाने पर बदलाव की स्थिति से गुजर रहा
कुछ फाइनेंसियल की दुनियाभर में सराहना

उन्होंने कहा, 'भारत आज बड़े पैमाने पर परिवर्तनीय चरण से गुजर रहा है। दुनिया मानवता की सेवा के लिए भारत की सराहना कर रही है। देश को अपनी नीतियों के लिए सम्मानित किया जा रहा है और सार्वजनिक कल्याण के लिए काम किया जा रहा है।' मोदी ने कहा कि भारत लगातार इंडियन सॉलूशन-ग्लोबल एप्लीकेशन की भावना के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि फाइनेंसियल पॉलिसी जैसे कि जैम (जन धन योजना, मोबाइल, आधार) ट्रिनिटी और डिजिटल भुगतान मॉडल के चलते आज पूरी दुनिया में भारत की सराहना की जा रही है। इसके अलावा उन्होंने देश में दूरसंचार और इंटरनेट के विस्तार नेटवर्क पर भी बात की।

सस्ता है इंटरनेट डेटा

पीएम मोदी ने कहा, 'आज भारत डिजिटल बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति कर रहा है। ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी गांवों तक पहुंच रही है, भारत में 100 करोड़ से अधिक मोबाइल फोन सक्रिय हैं। 1 जीबी इंटरनेट डेटा पानी के छोटे बोतल से भी सस्ता है।' इसके बाद 'मेक इन इंडिया' पहल के बारे में बोलते हुए मोदी ने कहा कि यह  ग्लोबल ब्रांड के रूप में उभरी है। उन्होंने कहा, 'हम सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए बेस्ट प्रोडक्ट्स का निर्माण कर रहे हैं। भारत विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल विनिर्माण के क्षेत्र में ग्लोबल केंद्र बन रहा है। हम तेजी से मोबाइल फोन निर्माण के क्षेत्र में नंबर 1 की ओर बढ़ रहे हैं।'

जापान और भारत के बीच संबंधों को सुधारने का प्रयास
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में होने वाले समाधान या इनोवेशन सिर्फ सस्ते ही नहीं बल्कि गुणवत्ता में सर्वश्रेष्ठ हैं। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को एक उदाहरण के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा, 'पिछले साल हमारे वैज्ञानिकों ने एक साथ अंतरिक्ष में 100 से अधिक सैटेलाइटों को लॉन्च करके एक रिकॉर्ड बनाया था। भारत 2022 तक गगनयान को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रहा है। गगनयान सभी पहलुओं से 'भारतीय' होगा।' मोदी ने कहा कि देश में विकास के चलते भारत जल्द ही दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थायों में शामिल होने जा रहा है। इसके बाद मोदी ने 'न्यू इंडिया' बनाने के लिए स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को लेकर जापानी योगदान पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, 'बुलेट ट्रेन से लेकर स्मार्ट सिटी समेत सभी नए बुनियादी ढांचे तैयार करने में जापान अपना अहम योगदान दे रहा है।' जापान में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने उन्हें भारत में निवेश करने और मातृभूमि के साथ सांस्कृतिक संबंध बनाए रखने का आग्रह किया। इसके बाद उन्होंने भारतीय समुदाय से भारत और जापान के बीच संबंधों को लगातार सुधारने का प्रयास करने का अनुरोध किया।
जापान में पीएम मोदी ने कहा,भारत बड़े पैमाने पर बदलाव की स्थिति से गुजर रहा

पूर्व सीएम मदनलाल खुराना का निधन, पीएम ने इन शब्दों में जताया दुख

आमिर खान सहित पीएम मोदी संग इन बॉलीवुड फिल्म मेकर्स ने की बातचीत, सामने रखी इंडस्ट्री की ये मांग

International News inextlive from World News Desk