-दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई थी किशोरी, सात महीने का था गर्भ

-संडे को तबीयत बिगड़ने पर नारी निकेतन की अभिरक्षा में हुई थी भर्ती

BAREILLY

नारी निकेतन की अभिरक्षा में डिस्ट्रक्ट हॉस्पिटल में भर्ती दुष्कर्म पीडि़ता किशोरी संडे को लापता हो गई। सुरक्षा में तैनात दो महिला होमगार्डो ने खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। देर रात डॉक्टरों की तरफ से घटना की तहरीर पुलिस को दी गई तो दूसरे दिन नारी निकेतन के अधिकारियों को जानकारी हुई। वहीं दुष्कर्म पीडि़ता के संदिग्ध हालत में लापता होने से हड़कंप मचा हुआ है।

हाफिजगंज की डंडिया बाबूराम गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा अप्रैल 2016 में लापता हो गई थी। पीडि़त परिवार ने खोजबीन की तो पता चला कि बहेड़ी के कचनारी निवासी रामकुमार के साथ वह देखी गई थी। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव फैल गया। विरोध के बीच तहरीर के बाद पुलिस ने रामकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। विशेष समुदाय की लड़की होने के कारण दूसरे पक्ष के दबाव में पुलिस ने युवती को किसी तरह बरामद कर लिया, लेकिन रामकुमार पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।

कोर्ट ने भेजा नारी निकेतन

पुलिस ने किशोरी को कोर्ट में पेश किया तो सोलह साल उम्र निकली। पीडि़ता ने परिजनों के साथ जाने से इनकार किया तो नाबालिग होने के कारण कोर्ट ने उसे नारी निकेतन के सुपूर्द कर दिया।

इस दौरान पता चला कि दुष्कर्म पीडि़ता गर्भवती है। इन दिनों वह सात माह की गर्भवती थी। उसकी तबीयत कुछ बिगड़ी तो नारी निकेतन के अधिकारियों ने अभिरक्षा में उसे जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया। सुरक्षा के लिए महिला होमगार्ड पुष्पा और मोना को तैनात कर दिया। शाम को अचानक दुष्कर्म पीडि़ता अस्पताल के बेड से लापता हो गई। सुबह साढ़े नौ बजे नारी निकेतन के जिम्मदार हॉस्पिटल पहुंचे और थाने में तहरीर दी।