-मढ़ीनाथ चौकी से चंद कदम की दूरी पर वारदात

BAREILLY: मढ़ीनाथ चौकी से चंद कदम की दूरी पर घर के अंदर से दो माह की बच्चे का अपहरण कर लिया गया। अपहरण एक महिला ने किया है, जो घर में सुबह से थी। उसने महिला व उसकी बच्ची को जलजीरा में नशीला पदार्थ पिला दिया। जब शाम को महिला के बाहर खेल रहे दो बच्चे आए तो मां और बहन को बेहोश देखा और रोने लगे। जिसके बाद पड़ोसी इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला और बच्ची को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है।

फरवरी से किराये पर रह रही

मूलरूप से वजीरगंज के बदायूं की रहने वाली नीलू सक्सेना मढ़ीनाथ चौकी के पास किराये पर रहती है। वह फरवरी से मकान में रहती है। इस मकान में नीचे एक परिवार और ऊपर एक और परिवार रहता है। नीलू का पति प्रदीप परसाखेड़ा में एक फैक्ट्री में काम करता है। नीलू के परिवार में 4 बेटी और 2 माह का बेटा है। उसकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। उसके साथ में बेटी रिया, राशि और माया और 2 माह का बेटा रोहित रहता है। महिला का पति दिन में फैक्ट्री में काम करने चला जाता है।

11 बजे से देखी गई महिला

पड़ोसियों ने बताया कि नीलू के घर में सुबह 11 बजे एक महिला आयी थी। महिला ने सफेद रंग का शूट पहना था। महिला पहले भी नीलू के घर आ चुकी थी। नीलू उसे अपनी बहन बताती थी। महिला दिन भर नीलू के घर में ही रही। शाम को करीब साढ़े 7 बजे महिला नीलू के घर जलजीरा लेकर आयी और घर में मौजूद नीलू व बेटी मान्या को नशा दे दिया और दोनों बेहोश हो गई। वह महिला के बच्चे को एटीएम के पास रुपए निकालने के बहाने लेकर गई और फिर गायब हो गई, उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। शाम को जब दो बेटियां वापस आयीं तो मां और बहन को बेहोश पड़ा देखा तो रोने लगी, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।