नकली कुल्हाड़ी, बम और बंदूक के साथ पहुंचा था हमलावर

डेविड मोंटानो के नाम से पहचाने गए इस हमलावर ने बुधवार को अमेरिका के टेनेसी राज्य के एंटियोक के सिनेमाघर में लोगों पर हमला किया था। राजधानी नैशविले के पुलिस प्रवक्ता डैन एरॉन ने बताया कि पुलिस को एंटियोक के एक थियेटर में गोलियां चलने की सूचना मिली। जहां ये सिनेमाघर बताया जा रहा था वो नैशविले के बाहरी इलाके में स्थित है. फोन पर सूचना मिलते ही पहले दो पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उसके बाद एक और पुलिस दल भी घटनास्थल की ओर रवाना  किया गया। उस समय सिनेमा हॉल में 'मैड मैक्स: फ्युरी रोड' फिल्म का शो दिखाया जा रहा था। इस बीच कंधे पर दो बैग टांगे मोंटानों को देख कर थिएटर में मौजूद दर्शकों को लगा कि हमलावर के पास असली बंदूक है लेकिन उसके पास छर्रों वाली नकली बंदूक थी। अधिकारियों ने बताया कि मोंटानो के पास दो बैगपैक्स थे, जिनमें से एक में नकली बम भी था। उसकी कुल्हाड़ी भी बच्चों के खेलने वाली थी।

पहला हमला नहीं है

पुलिस दल ने मुठभेड़ में हमलावर को मार गिराया। एरॉन ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस का मानना है कि हमलावर की मौत के साथ ही खतरा भी टल गया है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब अमेरिका में ऐसा हादसा हुआ है। करीब तीन साल पहले भी अमेरिका एक सिनेमाघर में बैटमैन फिल्म 'डार्कनाइट राइजेस' दिखाए जाने के दौरान एक हमलावर ने गोलियां चलायी थीं जिसमें 12 लोग मारे गए थे।

 

पुलिस के अनुसार 51 वर्षीय मोंटानो एक श्वेत अमेरिकी नागरिक था और नैशविले में रहता था। हमले के दौरान उसने सर्जिकल मास्क पहन रखा था और थियेटर में किसी खतरनाक रसायन का छिड़काव किया था। उसने एक व्यक्ति को कुल्हाड़ी से बुरी तरह घायल कर दिया।

Hindi News from World News Desk

International News inextlive from World News Desk