- स्वतंत्रता दिवस में शामिल होंगे जीआरडी के जवान

- प्रशासन की पहल, पहली बार बजेगा सेना का बैंड

GORAKHPUR: जिले में इस बार स्वतंत्रता दिवस अलग अंदाज में मनाया जाएगा। पूर्व संध्या पर जहां सरकारी इमारतें रोशनी से नहाएंगी। वहीं पहली बार कलेक्ट्रेट कैंपस में सेना के बैंड की धुन सुनाई पड़ेगी। कलेक्ट्रेट में मेधा का परचम लहराने वालों को सम्मानित किया जाएगा। डीएम रंजन कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की गाइड लाइन जारी कर दी है।

रोशनी की सजावट पर मिलेगा इनाम

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की शुरूआत फ्राइडे इवनिंग हो जाएगी। पूर्व संध्या पर सभी सरकारी बिल्डिंग को रोशन किया जाएगा। खूबसूरत लाइटिंग का इंस्पेक्शन करके फ‌र्स्ट, सेकेंड और थर्ड प्राइज दिया जाएगा। जीडीए की तरफ से शील्ड दी जाएगी।

कलेक्ट्रेट में गूंजेगी सेना के बैंड की धुन

पहली बार सेना के बैंड की धुन कलेक्ट्रेट कैंपस में सुनाई पड़ेगी। 15 अगस्त को खास बनाने के लिए इस बार जीआरडी से टाईअप किया गया है। झंडारोहण के बाद सेना के बैंड की धुन पर राष्ट्रगान होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान

कलेक्ट्रेट में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम की तरफ से पुरस्कार दिए जाएंगे। नेशनल लेबल के प्लेयर्स, फ्रीडम फाइटर्स के साथ अन्य क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। सुबह सवा आठ बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा।

सुबह आठ बजे होगा झंडारोहण

15 अगस्त के कार्यक्रम की शुरूआत क्रॉसकंट्री रेस से होगी। रीजनल स्टेडियम से इसकी शुरुआत होगी। सुबह साढ़े छह बजे नगर निगम से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। टाउनहाल, घोष कंपनी, नखास, बक्शीपुर, एमएसआई होकर जुबिली इंटर कालेज में फेरी का समाप्त होगी। सुबह आठ बजे गवर्नमेंट, प्राइवेट संस्थाओं, एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में झंडारोहण का निर्धारण किया गया है। प्लांटेशन, रुटमार्च झांकियों का आयोजन दोपहर 12 बजे किया जाएगा। रात में आठ बजे जीएमसी में कवि सम्मेलन से दिनभर के प्रोग्राम का समापन होगा।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार कलेक्ट्रेट में मिलेट्री के बैंड की धुन सुनने को मिलेगी।

बीएन सिंह, एडीएम सिटी