- बीडीए अधिकारियों की मीटिंग में तय हुई कार्ययोजना, रात में जगमगाएगा फाउंडेशन

<- बीडीए अधिकारियों की मीटिंग में तय हुई कार्ययोजना, रात में जगमगाएगा फाउंडेशन

BAREILLY: BAREILLY: बरेली के गांधी उद्यान में प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने की डेट फाइनल हो गई है। गांधी उद्यान में ख्म् जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया जाएगा। बता दें कि ट्यूजडे को कमिश्नर ने बीडीए की इस महत्वाकांक्षी योजना पर मुहर लगा दी थी। इसके लिए भ्0 लाख रुपए का बजट भी स्वीकृत कर दिया था। इसके बाद वेडनसडे को बीडीए अधिकारियों ने गांधी उद्यान का दौरा तिरंगा फहराने का स्थान देखा।

मेन गेट पर लगेगा तिरंगा

बीडीए ने तिरंगा गांधी उद्यान के एंट्री गेट के पास लगाने की योजना बनाई है। बीडीए इंजीनियर आरके सिंह ने बताया कि पहले तिरंगे को तरणताल के पास लगाने की योजना थी। लेकिन पेड़ों की ऊंचाई को देखते हुए अब राष्ट्रध्वज को मेनगेट से एंट्री करने पर राइट हैंड स्थित बाउंड्री वाल के पास लगाया जाना तय हुआ। ताकि शहरवासियों के लिए सिटी के बीचोबीच इस ऐतिहासिक पार्क में फहराया गया तिरंगा दूर से नजर आ सके।

जगमग रहेगा फाउंडेशन

तिरंगा रात में भी दिखाई दे इसके लिए ब्क् मीटर की इसकी ऊंचाई तक झंडे का पोल एलईडी लाइट्स से जगमगाता रहेगा। इससे रात के अंधेरे में भी तिरंगे की चमक बरकरार रहेगी। वहीं फाउंडेशन की ऊपरी सतह पर एलईडी के 8 हाइलोजन लगेंगे। जिसकी रोशनी फहरा रहे तिरंगे पर पड़ेगी। फाउंडेशन के लिए टेंडर हो चुका है। जल्द ही इस पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

बनती और फेल होती रही योजना

प्राथमिक स्तर पर क्फ् लाख के बजट से ब्क् मीटर ऊंचा तिरंगा क्भ् अगस्त को फहराने की योजना थी, लेकिन फाउंडेशन के लिए डिजाइन तय न होने से योजना विफल रही। इसके बाद ख् अक्टूबर को ख्0 लाख के बजट से फहराने की योजना बनी। तब तय ऊंचाई पर तिरंगा फहराने के लिए एनओसी न मिल पाने के कारण योजना धराशाई हो गई। हालांकि ट्यूजडे को तिरंगा फहराने के लिए भ्0 लाख का प्रपोजल पास होते ही गांधी उद्यान में झंडा फहराने का रास्ता साफ हो गया। इस संबंध में बीडीए सचिव गरिमा यादव ने बताया कि ख्म् जनवरी को गांधी उद्यान में ध्वजारोहण किया जाएगा।